यात्रा

Places Near Delhi-NCR: दिल्ली से बस 250 किलोमीटर दूर हैं ये 5 जगह, वीकेंड पर दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं एक सस्ती सी ट्रिप

Places Near Delhi-NCR: अगर आप दिल्ली-एनसीआर के आसपास की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो हम यहां आपकी मदद कर रहे हैं। यहां लगभर 250 किलोमीटर की दूरी वाली उन जगहों के बारे में बताया गया है, जहां आप अपने दोस्त और परिवार के साथ 1 दिन का ट्रिप भी एंजॉय कर सकते हैं।

Image

best places to visit near delhi ncr within 250 kms

Places Near Delhi-NCR: दिल्लीवाले घूमने के बड़े शौकीन होते हैं। अगर आप भी दिल्ली और एनसीआर में रहते हैं और कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां से मदद लें। यहां दिल्लीवालो के लिए 5 ऐसी जगह की जिक्र है, जो काफी ज्यादा बजट फ्रेंडली हैं और खूबसूरत भी हैं। वीकेंड की छुट्टियों में आप इन जगहों पर आसानी से घूमने जा सकते हैं। ये ज्यादा दूर नहीं हैं और यहां घूमने का ज्यादा खर्चा भी नहीं आता है।

ऋषिकेश

how to visit rishikesh from delhi

how to visit rishikesh from delhi

ऋषिकेश दिल्ली से लगभग 240 किलोमीटर दूर है। ये जगह गंगा नदी, योग नदी, रिवर राफ्टिंग और लक्ष्मण झूला के लिए मशहूर है। यहां पर आपको सस्ते गेस्ट हाउस और आश्रम मिल जाते हैं। इस जगह पर आप 1500 से 2000 तक में एक दिन की ट्रिप ले सकते हैं।

लैंसडाउन

how to visit Lansdowne from delhi

how to visit Lansdowne from delhi

लैंसडाउन दिल्ली से महज 250 किलोमीटर जूर है। यहां की पहाड़ी, शांति और हसीन नजारे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पर ट्रेकिंग भी की जाती है। यहां आप ऑफ सीजन जाएंगे तो आपोक ट्रिप सस्ती पड़ेगी। वैसे यहां घूमने के लिए आपको 2000 तक रुपये रख लेने चाहिए।

मथुरा-वृंदावन

how to visit mathura vrindavan from delhi

how to visit mathura vrindavan from delhi

मथुरा-वृंदावन से दिल्ली लगभग 180 किलोमीटर दूर है। यहां लोग मंदिरों के दर्शन करने आते हैं। होली में यहां खास भीड़ होती है। यहां आने के लिए आपको लोकल ट्रेन और बस से यात्रा कर लेनी चाहिए, इससे ट्रिप काफी सस्ती पड़ेगी। यहां का खर्च आपको 1000 से 2500 तक ही होगा।

जयपुर

how to visit jaipur from delhi

how to visit jaipur from delhi

दिल्ली से तो जयपुर भी ज्यादा दूर नहीं है। इसकी दूरी 280 किलोमीटर ही है। यहां हवामहल और किले देखने के लिए लोग आते हैं। राजस्थानी संस्कृति देखने के लिए यहां सबसे ज्यादा भीड़ आती है। बजट ट्रिप प्लान करना है तो यहां वॉल सिटी के पास वाले होटल्स में आपको रुकना है।

नैनीताल

how to visit nainital from delhi

how to visit nainital from delhi

नैनीताल दिल्ली-एनसीआर से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां नैनी झील, स्नो व्यू और बोटिंग ही खास आकर्षण है। यहां पर अगर आप ग्रुप में जाएंगे तो आपको कम खर्च आएगा। यहां पर आप 2500 से 3500 रुपये में घूम सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article