यात्रा

बजट में फिट और यादों में हिट, ₹10,000 के अंदर 4 शानदार ट्रिप

Budget Trips India: चाहे आप स्टूडेंट हों, वर्किंग प्रोफेशनल या पहली बार ट्रैवल कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग करना सभी के लिए इतना आसान नहीं होता है। कम बजट में अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। सही जानकारी और प्लानिंग के साथ ऐसी जगहों की सैर की जा सकती है जो जेब पर भारी नहीं पड़ेगी।

Image

Budget Trips india (photo: canva)

Budget Trips India: ज्यादातर लोग सोचते हैं कि घूमना महंगा होता है, लेकिन ये पूरा सच नहीं है। अगर आप स्मार्ट प्लानिंग करते हैं तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि कम बजट में भी बेहतरीन ट्रिप की जा सकती है। यहां 4 ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताया गया है जो आपके दिल को भी भाएंगे और जेब को भी नहीं सताएंगे।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश): सस्ते ट्रेन टिकट और फूड ऑप्शन आपको यहां मिल जाते हैं। घाट, मंदिर और प्राचीन गलियां देखने का अनुभव आपका दिन बना देंगे। फोटोग्राफी और शांति चाहने वालों के लिए ये परफेक्ट जगह है जहां ₹5,000-₹8,000 के बजट में घूमा-फिरा जा सकता है।

मैकलोडगंज (हिमाचल प्रदेश): पहाड़, मोनेस्ट्री और वर्केशन के लिए बेस्ट लोकेशन की अगर आप तलाश में हैं तो मैकलोडगंज का रुख कर सकते हैं। ₹7,000-₹10,000 में पूरा हिल स्टेशन आप फील कर सकते हैं। भागसू नाग झरना, नामग्याल मोनेस्ट्री, ट्रेक्स यहां का मुख्य आकर्षण है।

पुष्कर (राजस्थान): कल्चर, कैमल सफारी और लोकल बाजार को एक्सप्लोर करने के लिए पुष्कर की यात्रा कर सकते हैं। ₹6,000 से ₹8,000 के खर्चे में आप एक पूरा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर झील, लोकल मार्केट यहां घूमने की प्रमुख जगहे हैं।

ऋषिकेश (उत्तराखंड): एडवेंचर + अध्यात्म + बजट फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन ऋषिकेश है। ₹5,000 से ₹7,000 में आरामदायक ट्रिप प्लान की जा सकती है। रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, योग सेशन कुछ एक्टिविटीज हैं जिनका आप यहां मजा ले सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article