यात्रा

जुलाई में जन्नत बन जाता है भारत का ये शहर, बरसात की बूंंद पड़ते ही वादियां दिखती हैं स्वर्ग से भी सुंदर

Best Places To Visit In July: बरसात के मौसम में अगर परिवार को कहीं घूमाने लेकर जाना है तो आपको भारत की टॉप 3 खूबसूरत जगहों के बारे में पता होना चाहिए। इन तीन जगहों पर आप अपने परिवार के साथ बारिश की बूंद और हसीन वादियों का आनंद उठा सकते हैं।

Image

best places to visit in july 2025

Best Places To Visit In July: जुलाई में फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो पहले यहां से भारत की कुछ सुंदर डेस्टिनेशन के बारे में जान लें। यहां हम आपकी फैमिली ट्रिप को यादगार बनाने वाली जगहों के बारे में बता रहे हैं। ये जगह बरसात के मौसम में बड़ी हसीन नजर आती हैं। यहां से नजारे और मौसम धरती पर जन्नत का एहसास देते हैं।

1) दूधसागर झरना, गोवा

दूधसागर झरना भारत के सबसे फेमस और सुंदर झरनों में से एक है, जो गोवा और कर्नाटक की सीमा पर स्थित है। जुलाई के महीने में जब मानसून अपने चरम पर होता है, तो यह झरना चार स्तरों में गिरते हुए दूध जैसे सफेद पानी के कारण काफी सुंदर दिखता है। हरे-भरे जंगलों और पश्चिमी घाट की पहाड़ियों के बीच ये जगह ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

2) जोग फॉल्स, कर्नाटक

जोग फॉल्स कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित है और यह भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक माना जाता है। यह शरावती नदी पर स्थित है और मानसून के दौरान इसका ये एकदम प्रचंड दिखता है। जुलाई के महीने में यह झरना अपनी पूरी भव्यता के साथ बहता है और आस-पास की हरियाली इसे और भी खूबसूरत बना देती है। यह जगह नेचर लवर्स और फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग समान है।

3) नोहकलिकाई फॉल्स, मेघालय

नोहकलिकाई फॉल्स मेघालय के चेरापूंजी के पास स्थित है, जो विश्व के सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में से एक है। यह भारत का सबसे ऊँचा plunge waterfall है, जिसकी ऊँचाई लगभग 1115 फीट है। जुलाई की भारी बारिश के कारण ये देखने में और भी ज्यादा शानदार हो जाता है। बादलों, हरियाली और घने जंगलों के बीच गिरता ये झरना किसी परी कथा जैसा लगता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article