यात्रा

दक्षिण भारत की इन जगहों पर धूमधाम से मनाई जाती है नवरात्रि, फैमिली संग आज ही बनाएं प्लान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 1, 2024, 11:29 AM IST

नवरात्रि का त्योहार देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार के मौके पर लोग घूमने भी जाते हैं। अगर आप भी नवरात्रि के मौके घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दक्षिण भारत की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Image

places to Visit in south india

शायरदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व है। इस त्योहार को देश के अलग अलग हिस्सों में खूब धूम धाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा इस त्योहार की धूम दक्षिण भारत में देखने को मिलती है। यहां की नवरात्रि का आनंद लेने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में ट्रैवल प्लान बना रहे हैं तो दक्षिण भारत की इन जगहों पर जा सकते हैं। यहां इन जगहों पर नवरात्रि खूब धूम धाम के साथ मनाई जाती है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में नवरात्रि का त्योहार बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है। यहां के दुर्गा पूजा पंडाल टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यहां आप स्वादिष्ट बंगाली फूड्स का आनंद ले सकते हैं। नवरात्रि के मौके पर यहां का माहौल काफी अलग होता है।

कर्नाटक

कर्नाटक में भी नवरात्रि का त्योहार बेहद धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यहां नवरात्रि को नाडा हब्बा भी कहा जाता है। दुर्गा पूजा के मौके पर यहां हाथियों का जुलूस निकाला जाता है। साथ ही मेले भी लगते हैं। ऐसे में इस जगह को भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

केरल

नवरात्रि को यहां आर्ट आफ लर्निंग के तौर पर मनाया जाता है। नवरात्रि के अंतिम तीन दिनों में मां सरस्वती की मूर्ति के पास किताबें और संगीत वाद्य यंत्र रखकर पूजा की जाती है। ऐसे में नवरात्रि का आनंद लेने के आप यहां भी जा सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article