लगातार दूसरे सीजन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर होने से बचने के लिए टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने की दरकार थी। बल्लेबाजों ने मंच सेट कर दिया था, लेकिन जसप्रीत बुमराह की कमी साफ खली और एक अकेले श्रीलंकाई बल्लेबाज ने भारत की इस उम्मीद को तोड़ दिया। नाम, सोनल दिनुश जिन्होंने 2 मैच की सीरीज में 3 शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की सारी योजना को विफल कर दिया। टीम इंडिया भले सीरीज जीतने में कामयाब रही, लेकिन जिस उम्मीद थी वो श्रीलंका आई थी वो टूट गई।
गौतम गंभीर भी हुए मुरीद
गौतम गंभीर ने मैच खत्म होने के 24 घंटे बाद एक्स पर अपने टीम की तारीफ करते हुए एक पोस्ट डाला है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'टेस्ट क्रिकेट में कैरेक्टर, धैर्य और मेंटल टफनेल की आवश्यकता होती है, जो हमारे लड़कों ने दिखाया! सोनल दिनुशा को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए विशेष बधाई! जब दोनों कप्तानो ने आपसी सहमती से ड्रॉ की सहमति जताई तो उस वक्त सोनल दिनुशा 133 रन की पारी खेलकर नाबाद थे। पंत ने भी उनके इस पारी को सराहा और उन्हें शुभकामनाएं दी।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- EXPLAINER: कैसे सिर्फ दो टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर भी नीरज चोपड़ा 'डायमंड लीग' फाइनल में पहुंच गए?
मुश्किल हुई WTC की राह
सोनल दिनुशा की एक पारी ने टीम इंडिया के WTC की राह मुश्किल बना दी है। अब WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए उसे बाकी बचे 7 मैच में 5 में जीत दर्ज करनी होगी जबकि एक मुकाबला ड्रॉ करना होगा। यानी 7 में से टीम इंडिया केवल एक हार अफोर्ड कर सकती है। 7 टेस्ट मैच में 2 टेस्ट मैच उसे न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलना है जो आसान नहीं होगा जबकि बाकी बचे 5 टेस्ट घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। घर हो या बाहर ऑस्ट्रेलिया हमेशा से किसी भी टीम के लिए चुनौती रही है।
