एक ट्रिप 2 देश, विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, 6 दिन की है ट्रिप
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Dec 24, 2025, 07:50 AM IST
IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी के सिंगापुर-मलेशिया पैकेज के साथ आप Southeast Asia की उस रंगीन और जीवंत दुनिया को करीब से महसूस कर सकते हैं, जहां हर मोड़ पर अलग संस्कृति, नई ऊर्जा और खास अनुभव आपका इंतजार कर रहे हैं। यह ट्रिप सिर्फ घूमने की नहीं, बल्कि अलग-अलग सभ्यताओं को समझने और उन्हें जीने का आपको मौका देती है।
विदेश घूमने का सपना होगा पूरा
IRCTC Tour Package: नए साल को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने ASIAN EXTRAVAGANZA नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको सिंगापुर-मलेशिया की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को नए साल के मौके पर यादगार छुट्टियां बताने के लिए ही डिजाइन किया गया है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 29 दिसंबर 2025 को चेन्नई से रात 12:20 बजे फ्लाइट नंबर MH181/601 से सिंगापुर के लिए प्रस्थान। सिंगापुर आगमन सुबह 9:00 बजे। सिंगापुर की चमचमाती सड़कों, शानदार स्काईलाइन, खूबसूरत गार्डन्स और फ्यूचरिस्टिक माहौल से लेकर मलेशिया की हरी-भरी वादियां, ऐतिहासिक इमारतें, मस्जिदें, मंदिर और लोकल बाजार सब कुछ इस पैकेज में शामिल है।
इस ट्रिप के दौरान आप अलग-अलग देशों का स्वाद भी चखेंगे स्ट्रीट फूड से लेकर लोकल डिशेज तक, हर जगह कुछ नया और यादगार मिलेगा। रंग-बिरंगे बाज़ार, अलग भाषाएं, अलग रहन-सहन और लोगों की गर्मजोशी इस सफर को और भी खास बना देती है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट ,लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 1, 50,400 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 1, 20,450 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 1, 03,050 रुपए तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड SMO29 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931974 इस नंबर पर संपर्क (Call/SMS/WhatsApp) कर सकते हैं।