यात्रा

Sawan Best Places: सावन के महीने में घूमने की ये जगह है खास, पूरे परिवार संग बनाएं घूमने का प्लान; भोलेनाथ को भी चढ़ाएं गंगाजल

Best Places of Sawan: सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन में काफी लोग घूमने के लिए भी जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप गंगा नदी में डुबकी लगाने के साथ ही भोलेनाथ को गंगा जल भी चढ़ा पाएंगे। साथ ही यहां आपको घूमने के भी कई सारे ऑप्शंस भी मिलेंगे।

Image

Sawan Best Places: सावन में घूमने की खास जगह।

Best Tourist Places in Sawan: सावन का महीना काफी खास माना जाता है। ये खास महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होगा, जो अगले 29 दिन तक चलेगा। सावन के महीने में मौसम भी काफी सुहावना रहता है, जिसके चलते काफी लोग घूमने भी जाते हैं। अगर आप सावन के दौरान घूमने का शौक रखते हैं और कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताएंगे। ये सभी जगह सावन के दौरान और भी ज्यादा सुंदर हो जाती हैं। साथ ही आप यहां आकर गंगा नदी में डुबकी लगाने के साथ भगवान शिव को जल भी चढ़ा सकते हैं।

ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह

सावन में घूमने की बढ़िया जगह (Best Places in Sawan)

वाराणसी (Varanasi)

सावन में घूमने के लिए आप वाराणसी का प्लान कर सकते हैं। वाराणसी को भगवान शिव की भूमि के तौर पर जाना जाता है। सावन महीने के दौरान यहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। देश के अलग-अलग कोने से श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान करने और भगवान शंकर को गंगाजल चढ़ाने आते हैं। बाद में आप वाराणसी की कई फेमस जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। सावन के महीने के दौरान वाराणसी महाकाल के रंग में नजर आता है।

Varanasi

Varanasi

ऋषिकेश (Rishikesh)

हरिद्वार से थोड़ी ही दूरी पर स्थित ऋषिकेश भी सावन के दौरान घूमने की खास जगहों में से एक है। सावन के दौरान यहां भी लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऋषिकेश के सभी शिव मंदिरों से लेकर शिवलिंग पर भक्त जलाभिषेक करते हैं। सावन के दौरान यहां का मौसम काफी सुहावान हो जाता है। हर जगह यहां आपको भोले के भक्त ही दिखाई देंगे। आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह भी घूम सकते हैं। लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट, स्वर्ग आश्रम, बीटल्स आश्रम यहां की फेमस जगहों में से एक है।

Rishikesh

Rishikesh

हरिद्वार (Haridwar)

सावन के महीने में घूमने के लिए आप हरिद्वार का प्लान कर सकते हैं। सावन के महीने में यहां काफी भीड़ भी रहती है। लोग यहां आकर गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाते हैं। सावन में कांवड़ यात्रा के चलते पूर हरिद्वार भोले के रंग में रंग जाता है। इसके अलावा हरिद्वार में आप कई जगहों पर घूम सकते हैं, जिनमें कई फेमस मंदिर भी शामिल हैं। सावन में हरिद्वार का नजारा देखने लायक होता है। हरकी पैड़ी, मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर यहां की खास जगहों में से एक है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article