IRCTC Nepal Package: नेपाल भारत का पड़ोसी देश होने के साथ ही घूमने के लिए भी एक बेस्ट देश है। हर साल भारत से लाखों लोग घूमने के लिए नेपाल जाते हैं। नेपाल में काठमांडू, पोखरा समेत घूमने की कई जगह हैं, जहां भारतीय घूमने के लिए जाते हैं। गर्मी का मौसम हो या फिर सर्दी का, भारतीय टूरिस्ट नेपाल जरूर जाते हैं। नेपाल में घूमने के लिए काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें हिल स्टेशन काफी खास है। नेपाल को लेकर भारतीय टूर एंड ट्रैवल कंपनियों भी पैकेज निकालती रही है।
IRCTC Nepal Package: अगस्त में नेपाल के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला खास पैकेज।
नेपाल का 5 रात और 6 दिन का पैकेज
आईआरसीटीसी भी हर महीने नेपाल के लिए देश के अलग-अलग शहरों से कई तरह के पैकेज लाती रहती है। हाल ही में आईआरसीटीसी ने नेपाल के लिए एक खास पैकेज निकाला है। इस पैकेज का नाम CLASSIC NEPAL EX CHENNAI है। नेपाल का ये पैकेज दो महीने बाद, यानी 15 अगस्त को चेन्नई से शुरू होगा। ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज में आपको अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी दिया जाएगा। साथ ही पैकेज में आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस भी मिलेगी।
पैकेज में शामिल है विस्तारा एयरलाइंस का इकोनॉमी टिकट
इस पैकेज में आप फ्लाइट से नेपाल पहुंचेंगे। विस्तारा एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास के टिकट से आप चेन्नई से दिल्ली के रास्ते काठमांडू आना-जाना करेंगे। नेपाल के इस खास पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। साथ ही पैकेज में आप 3 रातें काठमांडू और 2 रातें पोखरा में रहेंगे। पैकेज में आपको खाना भी दिया जाएगा, जिसमें 5 ब्रेकफास्ट,5 लंच और 5 डिनर शामिल है। साथ ही रोज पानी की आधे-आधे लीटर की 2 बोतल भी दी जाएगी। इसके अलावा नेपाल में आपको एसी गाड़ी से साइट सीन के साथ घुमाया जाएगा। साइट सीन वाली जगहों का एंट्रेस टिकट भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है। अगर आपकी उम्र 59 साल तक है, तो आपको इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
पैकेज बुक करने पर खर्च होंगे कम से कम 53,500 रुपए
अब बताते हैं इस पैकेज को बुक करने में कितने रुपए खर्च होंगे। एक आदमी के लिए आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की प्राइस 61,500 रुपए रखी है। वहीं दो लोगों के लिए शेयरिंग पर इस पैकेज का किराया 54,000 रुपए और तीन लोगों के लिए कीमत 53,500 रुपए है। अगर आप नेपाल अपने बच्चों को लेकर जाते हैं, तो आपको इसके लिए जो किराया देना होगा, वह 46,800 रुपए से 42,800 रुपए के बीच है।
(SMO36) है पैकेज का बुकिंग कोड
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ नियम पर आधारित होगी। पैकेज को आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। पैकेज का बुकिंग कोड (SMO36) है। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।
