Karwa Chauth Mehndi Design (करवा चौथ मेहंदी डिजाइन फोटो) : करवा चौथ का त्योहार आते ही महिलाएं अपने कपड़ों, गहनों और मेकअप के साथ-साथ मेहंदी के डिजाइन की तैयारी भी शुरू कर देती हैं। हाथों पर लगी मेहंदी इस खास दिन की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। कोई भरे हुए हाथों वाली मेहंदी पसंद करती है, तो किसी को हल्की और सुंदर बेलों वाला डिजाइन अच्छा लगता है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने हाथों को खास लुक देना चाहती हैं, तो मेहंदी के नए डिजाइन आपके काम आ सकते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - करवा चौथ पर लाल साड़ी नहीं पहननी, इन 7 रंगों में भी दिखेंगी खूबसूरत, हर कोई करेगा तारीफ
आजकल पारंपरिक गोल टिक्की से लेकर चांद, सितारे, फूल-पत्तियों और जालीदार पैटर्न तक कई तरह के डिजाइन पसंद किए जाते हैं। अगर आप भी करवा चौथ पर एकदम लेटेस्ट और ट्रेंडी लुक वाली मेहंदी लगवाना चाहती हैं। तो फिर मेहंदी के ये वाले डिजाइन्स एकदम बेस्ट हो सकते हैं। देखें मोर, फूल, कमल, हाथी से लेकर करवा चौथ की थाली और पति के नाम वाली मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन फोटो।
Mehndi Design For Karwa Chauth 2026
चांद और सितारों वाली मेहंदी
करवा चौथ के मौके पर चांद और सितारों वाला डिजाइन खास लग सकता है। इसमें हथेली के बीच चांद बनाया जाता है और उसके आसपास छोटी-छोटी बिंदियां या सितारे बनाए जाते हैं। यह डिजाइन त्योहार की थीम से मेल खाता है और पारंपरिक कपड़ों के साथ अच्छा लगता है।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
अगर आपको सादगी पसंद है, तो गोल टिक्की वाला डिजाइन चुन सकती हैं। हथेली के बीच एक सुंदर गोल आकृति बनाकर उसके चारों ओर छोटी बेलें या बिंदियां बनाई जा सकती हैं। कम समय में तैयार होने वाला यह डिजाइन शुरुआती लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है।

Karwa Chauth Mehndi
फूल-पत्तियों वाली मेहंदी
फूलों और पत्तियों से बने डिजाइन हमेशा सुंदर लगते हैं। इसमें उंगलियों से कलाई तक जाती हुई बेल बनाई जा सकती है। अगर आप हल्की मेहंदी पसंद करती हैं, तो यह पैटर्न आपके लिए अच्छा रहेगा। इसे साड़ी, सूट या लहंगे के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है।
जालीदार मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ पर इस बार जालीदार मेहंदी वाला डिजाइन भी ट्राय करके देखें। इस वाली मेहंदी के डिजाइन में आप जालीदार पैर्टर्न में चांद, सितारे तो फूल बना सकते हैं।
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
हाथों के पीछे मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो कलाई पर कंगन जैसा पैटर्न और उंगलियों पर बारीक डिजाइन चुन सकती हैं। यह पैटर्न चूड़ियों और अंगूठियों के साथ सुंदर दिखता है। फोटो खिंचवाते समय भी बैक हैंड मेहंदी काफी आकर्षक लग सकती है।
पति के नाम वाली मेहंदी
करवा चौथ की मेहंदी के साथ पति का नाम लिखवाना तो बनता ही है। जरूर ही आपको भी पति के नाम वाला या उसके नाम के अक्षर वाला डिजाइन चुनना चाहिए। पति के नाम को आप फूलों, गोल टिक्की या जालीदार पैटर्न के बीच छिपाकर बना सकती हैं।
मेहंदी का रंग गहरा करने के आसान टिप्स
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को साफ और सूखा रखें।
मेहंदी को प्राकृतिक रूप से सूखने दें और जल्दबाजी में न हटाएं।
मेहंदी हटाने के बाद कुछ समय तक हाथों को पानी से बचाएं।
नींबू-चीनी जैसे घरेलू नुस्खे हर त्वचा के लिए सही नहीं होते, इसलिए जलन होने पर उनका इस्तेमाल न करें।
मेहंदी का रंग त्वचा और पेस्ट की गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
