Philippines Travel Guide
Philippines Travel Guide In Hindi: खूबसूरत समुद्री तटरेखाएं, सफेद रेत वाले बीच, नीले लैगून, चूना पत्थर की चट्टानें और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाने वाले खूबसूरत देश फिलीपींस की यात्रा को आप बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। फिलीपींस की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प फिलीपींस का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।
प्रमुख पर्यटन स्थल (Top Tourist Places Philippines): शॉपिंग मॉल और नाइट लाइफ के लिए फेमस मनिला को आप बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। पानी के खेल (वॉटर स्पोर्ट्स), व्हेल शार्क डाइविंग, और ऐतिहासिक धरोहर के लिए सेबू जाएं। इसके अलावा आप पलावान, भोल, डावाओ को एक्सप्लोर करना बिल्कुल मत भूलें।
कैसे जाएं (How to Reach Philippines): निनॉय एक्विनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मनीला), मैकटान-सेबू इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सेबू) फिलीपींस के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से मनीला या सेबू के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध होती हैं।
वीजा जानकारी (Visa Information Philippines): भारतीय नागरिकों के लिए फिलीपींस में 14 दिनों तक वीजा फ्री एंट्री है। हाल ही में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिलीपींस द्वारा ये कदम उठाया गया है।
यात्रा का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Philippines): नवंबर से मई फिलीपींस घूमने के लिए आदर्श समय है। सूखा मौसम, बीच और आउटडोर एक्टिविटी के लिए ये टाइम बेस्ट होता है। यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।
स्थानीय भोजन (Local Food Philippines): यात्रा के दौरान आप स्थानीय भोजन का स्वाद लेना बिल्कुल भी मत भूलें। चिकन की खास फिलिपीनियन डिश, खट्टा सूप, मिश्रित बर्फ वाला मिठा व्यंजन यहां कुछ फेमस फूड हैं जो आप ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा सी फूड के लिए भी ये देश जाना जाता है।