यात्रा

Tourist places to visit in Udaipur: उदयपुर में शानदार शादी-करेंगे राघव परिणीति, रॉयल ट्रिप के लिए आप भी घूमे ये जगहें

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Sep 19, 2023, 01:17 PM IST

Travel destinations near Udaipur (उदयपुर में घूमने की जगह): घूमने फिरने के शौकीन लोग अगर इस सुहाने मौसम में कोई बढ़िया सा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थआन का उदयपुर बेहतरीन ट्रेवल डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां देखें राघव-परिणीति के वेडिंग वेन्यू के आस पास घूमने की प्यारी प्यारी जगहें।

Image

Parineeti Chopra raghav chaddha to tie knot in udaipur leela taj palace see best travel places destinations in rajasthan

Places to visit in Udaipur: पार्टनर संग कुछ प्यारे रोमांटिक पल बिताने या फिर परिवार के साथ मजेदार सी ट्रिप पर जाने का मन है, तो ट्रेवल के शौकीन लोगों के लिए ये मौसम बेस्ट हो सकता है। सुहाने मौसम में बेहतरीन ट्रिप के लिए आप राजस्थान के उदयपुर में घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। राजे-रजवाड़ों के ठाट-बाट वाला उदयपुर शहर बेशक ही आपको अपनी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध कर देगा। उदयपुर में आप बड़े-बड़े सुंदर महलों से लेकर झील, रेगिस्तान और जंगलों को देख खूब आनंद ले सकते हैं। देखें उदयपुर और उसके आस पास घूमने की शानदार डेस्टिनेशन्स, जहां आपको जरूर से इस मौसम में जाना ही जाना चाहिए।

Udaipur, Rajasthan

Udaipur, Rajasthan

Tourist destinations near Udaipur

पिछोला झील

Pichola Lake

Pichola Lake

उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पिछोला झील की सैर तो बनती ही है। बेहद मनमोहक नजारे और शानदार सनसेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर उदयपुर के बीचों बीच बसी इस झील का सफर तो एक बार कर ही लीजिए।

सिटी पैलेस उदयपुर

City Palace Udaipur

City Palace Udaipur

उदयपुर का सिटी पैलेस भी घूमने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। बड़े बड़े महल घूमने का शौक रखते हैं, तो फिर एक बार सिटी पैलेस में नजारा देख ही लें। पिछोला झील के किनारे बसा ये बड़ा सा शाही परिसर, 1559 में महाराणा उदय सिंह द्वारा बनवाया गया था। पैलेस घूमने के लिए हफ्ते में 6 दिन खुला रहता है।

बागोर की हवेली

Bagore ki haveli

Bagore ki haveli

उदयपुर में स्थित बागोर की हवेली घूमने फिरने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। भारतीय धरोहर का शानदार नमूना देखने का मन है, तो आपको बागोर की हवेली का चक्कर तो एक बार मार ही आना चाहिए।

जल महल

Jal Mahal

Jal Mahal

चमकीले पानी के बीच स्थित जल महल का नजारा आपको मंत्रमुग्ध करने में बेशक ही कोई कसर नहीं छोड़ेगा। पार्टनर के साथ अगर आप उदयपुर की शानदार सैर कर रहे हैं, तो फिर तो जल महल जाना बिल्कुल ही मिस मन कीजिएगा।

सज्जनगढ़ मॉनसून पैलेस

Sajjangarh Monsoon Palace

Sajjangarh Monsoon Palace

बारिश वाले इस सुहाने मौसम में उदयपुर का सज्जनगढ़ पैलेस मस्ट विजिट ट्रेवल डेस्टिनेशन है। पहाड़ की चोटी पर स्थित इस महल को मॉनसून पैलेस भी कहा जाता है। यहां से आपको शहर भर का बेहद मनमोहक नजारा देखने को मिल सकता हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article