October Travel Destinations: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए एकदम परफेक्ट टाइम होता है। अक्टूबर के महीने में भारत की कई ट्रैवल डेस्टिनेशन एक नई जान के साथ खिल उठती हैं। इस महीने में बारिश के बाद हर जगह हरियाली बिखरी होती है और मौसम ठंडा और सुहाना होता है। अक्टूबर के महीने में ट्रैवल प्लान करने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इस वक्त भीड़-भाड़ भी कम होती है। ऐसे में अगर आप वाकई में एक शांति भरा और फ्रेशनेस से भरा ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये 4 डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हैं-
माउंट आबू (राजस्थान): राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू अक्टूबर में घूमने के लिए परफेक्ट है क्योंकि इस दौरान यहां मौसम सुहावना रहता है। रिलैक्सेशन और वीकेंड ब्रेक के लिए आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर, गुरु शिखर यहां का प्रमुख आकर्षण है।
कोडाईकनाल (तमिलनाडु): अक्टूबर के महीने में सोलो और कपल ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट लोकेशन की अगर आप तलाश में हैं तो फिर आपको कोडाईकनाल का रुख करना चाहिए। कोडाई झील, फूलों से भरे घाट और बादलों से लिपटे जंगल कोडाईकनाल की पहचान है। अक्टूबर के महीने में कोडाईकनाल एक जादुई रूप ले लेता है। मदुरै इसके निकटतम एयरपोर्ट है।
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल): अक्टूबर में दार्जिलिंग और भी ज्यादा खिल उठता है। चाय, टॉय ट्रेन और बर्फीले नजारों का मजा आप यहां अक्टूबर के महीने में ले सकते हैं। टाइगर हिल, बाटासिया लूप, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे यहां का प्रमुख आकर्षण है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से टॉय ट्रेन या टैक्सी के द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है।
मुनस्यारी (उत्तराखंड): अक्टूबर के महीने में मुनस्यारी पूरी तरह से हरियाली और बादलों का स्वर्ग बन जाता है। ट्रैकिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए ये एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। पंचचुली ग्लेशियर, खलिया टॉप, बिर्थी फॉल्स यहां का प्रमुख आकर्षण है। शांत और ऑफबीट हिल स्टेशन की तलाश में पर्यटक यहां जाना पसंद करते हैं।
