यात्रा

Munnar Travel Guide: मुन्नार जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही दक्षिण भारत के कश्मीर की पूरी ट्रैवल गाइड

Travel Guide to Munnar: केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपने शांत वातावरण, कोहरे से ढकी पहाड़ियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है। अगर आप भी मुन्नार घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां मुन्नार का एक पूरा यात्रा गाइड प्रमुख आकर्षण से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

Munnar Travel Guide (photo-canva)

Munnar Travel Guide in Hindi: केरल का प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। चाय के बागान, ठंडी वादियां, कोहरे से ढकी पहाड़ियां इस हिल स्टेशन को खास बनाती हैं। ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस हिल स्टेशन को खासा पसंद करते हैं। 'दक्षिण भारत का कश्मीर' नाम से फेमस मुन्नार की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प मुन्नार का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।

मुन्नार में घूमने की प्रमुख जगहें: एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम, कुंडला लेक, टी म्यूजियम और चाय बागान, एको पॉइंट, पल्लीवसल और अट्टुकल वॉटरफॉल्स और टॉप स्टेशन यहां का प्रमुख आकर्षण है।

घूमने का सबसे अच्छा समय: गर्मी के महीने (मार्च – मई) मौसम सुहावना होता है लेकिन, भीड़ थोड़ी ज्यादा होती है। हरियाली, शांत माहौल, थोड़ी बारिश का मजा लेने के लिए जून – सितंबर के बीच यात्रा करें। ठंडक, साफ आसमान और सर्दी का मजा लेने के लिए अक्टूबर-फरवरी के बीच यात्रा करें।

मुन्नार में ठहरने के विकल्प: ₹800 – ₹1,500/रात के खर्चे पर आपको यहां बजट स्टे मिल जाएगा। ₹1,500-₹3,000/रात मिड-रेंज होटल भी यहां उपलब्ध हैं। ऑफ-सीजन अगर आप घूमने का प्लान करते हैं तो (जुलाई–अगस्त) रेट्स काफी कम हो जाते हैं।

मुन्नार कैसे पहुंचे: अलुवा या एर्नाकुलम (मुन्नार से लगभग 100–120 किमी दूर) इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (लगभग 110 किमी) इसके निकटतम एयरपोर्ट है। सड़क मार्ग से अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कि कोच्चि, थेक्कड़ी, कोवलम और मदुरै जैसे शहरों से मुन्नार के लिए बस आसानी से उपलब्ध है। निजी वाहन से भी यहां जाया जा सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article