टेक एंड गैजेट्स

Lava ने दिवाली सेल का किया ऐलान, स्मार्टफोन्स से लेकर फीचर फोन पर मिल रहा है शानदार ऑफर

Lava की दिवाली सेल में अलग-अलग कीमत वाले कई स्मार्टफोन शामिल हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी फेस्टिव सीजन में चाहे बजट स्मार्टफोन हों या फिर फ्लैगशिप लेवल के फोन्स हों सभी पर बेहतरीन डील्स दे रही है।

Image

लावा ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर दे रहा है बंपर डिस्काउंट ऑफर। (फोटो क्रेडिट-Lava)

दिवाली के मौके पर Lava ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन और फीचर फोन पर खास ऑफर पेश किए हैं। इन ऑफर्स का फायदा ग्राहक Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से फोन खरीदते समय उठा सकते हैं। कंपनी की इस सेल में Virat, Bold और Agni सीरीज के कई फोन शामिल हैं।

कुछ स्मार्टफोन ऑनलाइन खरीदने पर ग्राहकों को बैंक ऑफर और EMI की सुविधा भी मिल सकती है। वहीं, फीचर फोन पर मिलने वाले ऑफर 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक Amazon पर उपलब्ध रहेंगे। अगर आप अपने डेली रूटीन कामों के लिए मिडरेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सस्ती कीमत में खरीदारी करने और एक्स्ट्रा सेविंग करने का बेहतरीन मौका है।

किन फोन्स पर मिल रहा है ऑफर?

Lava की दिवाली सेल में अलग-अलग कीमत वाले कई स्मार्टफोन शामिल हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फोन चुन सकते हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी फेस्टिव सीजन में चाहे बजट स्मार्टफोन हों या फिर फ्लैगशिप लेवल के फोन्स हों सभी पर बेहतरीन डील्स दे रही है।

Flipkart-Amazon पर धांसू डील

Flipkart पर Lava के Virat सीरीज के कुछ स्मार्टफोन पर डील मिल रही है। इनमें Lava Virat V1, Lava Virat V1 5G, Lava Virat V1 Pro, Lava Virat Curve 5G शामिल हैं।

Amazon पर Lava की Bold और Agni सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन पर ऑफर दिया जा रहा है। इस लिस्ट में Lava Bold N4 Lite, Lava Bold N2 Lite, Lava Bold N2, Lava Bold N2 5G, Lava Bold N4 Pro 5G, Lava Agni 4 शामिल हैं:

ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलेंगे खास ऑफर

जो ग्राहक ऑनलाइन फोन खरीदने के बजाय दुकान से खरीदना पसंद करते हैं, उनके लिए भी Lava ने ऑफर पेश किए हैं। कंपनी के रिटेल स्टोर पर Lava Shark 2 Pro 5G और Lava Aura Curve खास कीमतों पर उपलब्ध हैं। हालांकि, इन फोन की कीमत और ऑफर की जानकारी के लिए ग्राहकों को अपने नजदीकी Lava स्टोर पर संपर्क करना चाहिए।

Lava के फीचर फोन पर भी छूट

Lava की दिवाली सेल में फीचर फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी ऑफर शामिल हैं। कंपनी के तीन फीचर फोन पर Amazon के जरिए डील मिलेगी। इनमें Lava Hero Shakti 2026, Lava A2 Smart और Lava Gem Power+ शामिल हैं। इन फोन पर ऑफर 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।

बैंक ऑफर और EMI का भी मिलेगा फायदा

Lava के चुनिंदा स्मार्टफोन ऑनलाइन खरीदने पर ग्राहक बैंक ऑफर और EMI की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, ये सुविधाएं कुछ खास खरीदारी और बैंक की शर्तों पर निर्भर करेंगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को एक्सचेंज पर एक्स्ट्रा बचत का मौका होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article