Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 29 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी के साथ कारोबार होता दिखा। Sensex और Nifty हरे निशान में हैं। लेकिन बढ़त सीमित है। खासतौर पर आज सेंसेक्स और BSE के डेरिवेटिव्ज की मंथली एक्सपायरी का असर बाजार पर दिख रहा है, जिसके चलते लार्ज कैप स्टॉक्स व इंडेक्स रेज बाउंड हैं।
बाजार मोटे तौर पर आज तीन फैक्टर के इर्द-गिर्द मूव करेगा। इसमें सबसे अहम क्रूड ऑयल के दाम का उतार-चढ़ाव है। इसके अलावा दूसरा अहम फैक्टर बॉल्ड यील्ड और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति है। वहीं, तीसरा फैक्टर टेक्निकल आउटलुक से जुड़ा है। खासतौर पर BSE के डेरिवेटिव्ज की एक्सपायरी का असर क्लोजिंग सेशन से ठीक पहले तक रह सकता है।
मार्केट की मजबूत शुरुआत
कारोबार की शुरुआत में Sensex 73,506.93 के हाई और 73,181.90 के लो के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, इस दौरान Nifty 22,769.70 से 22,656.75 की रेंज में कारोबार कर रहा है। वहीं, दोनों ही एक्सचेंज पर मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती बनी हुई है। NSE पर जहां 3,128 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,745 में खरीदारी और 1,272 बिकवाली हावी है। इसी तरह BSE पर ट्रेड कर रहे 3,604 स्टॉक्स में से
1,966 में खरीदारी और 1,431 में बिकवाली का ट्रेंड है।
सेक्टोरल मार्केट में भी पॉजिटिव ट्रेंड
सेक्टोरल इंडेक्स में IT, सरकारी बैंकों और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। Nifty IT करीब 0.75%, Nifty PSU Bank 0.72%, Nifty Consumer Durables 0.70% और Nifty Media 0.55% चढ़े। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बढ़त रही। हालांकि, Nifty Auto, Realty और Chemicals जैसे कुछ सेक्टर दबाव में थे।
क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी से राहत
कच्चे तेल की कीमतों में भी शुरुआती नरमी देखने को मिली। Brent Crude करीब 1.02% गिरकर 114.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। क्रूड में गिरावट से भारत की महंगाई और आयात बिल को लेकर चिंता कुछ कम हो सकती है। हालांकि, तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर हैं, इसलिए यह बाजार के लिए जोखिम बना हुआ है।
ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला कारोबार
एशियाई बाजारों में कमजोरी के बावजूद भारतीय बाजार में शुरुआती खरीदारी दिखाई दी। जापान का Nikkei 225 हल्की बढ़त में था, जबकि दक्षिण कोरिया के KOSPI और ताइवान के बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। ऐसे माहौल में घरेलू बाजार की तेजी को फिलहाल मजबूत शुरुआत तो कहा जा सकता है, लेकिन लगातार तेजी की पुष्टि के लिए आगे का कारोबार अहम होगा।
निवेशकों की नजर किन बातों पर रहेगी?
गुरुवार के कारोबार में निवेशकों की नजर Sensex और Nifty की बढ़त टिकने, सेक्टोरल खरीदारी जारी रहने, कच्चे तेल की कीमतों और ग्लोबल बाजारों के संकेतों पर रहेगी। शुरुआती आंकड़े खरीदारी का व्यापक रुझान दिखाते हैं, लेकिन प्रमुख इंडेक्स में सीमित बढ़त के चलते बाजार की दिशा को लेकर जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं होगा।
TIMESNOW नवभारत पर यह भी पढ़ें : US Fed Rate Decision: नहीं बढ़ाई ब्याज दरें
