यात्रा

फेस्टिव सीजन में कुल इतने पैसेंजरों ने किया सफर, मुंबई एयरपोर्ट का बड़ा रिकॉर्ड

Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिवाली 2024 के दौरान यात्री यातायात में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि देखी गई। 4.42 मिलियन यानि लगभग 44 लाख यात्रियों ने इस दौरान यात्रा की है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। यातायात में यह उछाल त्योहारी सीजन के दौरान हवाई यात्रा के लिए बढ़ती प्राथमिकता को दर्शाता है।

Image

Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport

Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport: दिवाली के पावन अवसर पर अक्टूबर 2024 में, मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्री यातायात में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि दर्ज की है। 4.42 मिलियन से अधिक यात्रियों के साथ उसने ये रिकॉर्ड बनाया है। शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत के सबसे व्यस्त और सबसे कुशल यात्रा केंद्रों में से एक है।

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही यात्रियों की संख्या में उछाल: गौर करने वाली बात ये है कि इस हवाई अड्डे पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्री दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। लोग अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के लिए उमड़ पड़ थे।

मुंबई एयरपोर्ट पर बना रिकॉर्ड: दिवाली के टाइम पर मुंबई एयरपोर्ट ने कुल 3.16 मिलियन घरेलू और 1.25 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को हैंडल करने की सूचना दी है जो अपने आप में एक बड़ा नंबर है। मालूम हो कि यात्रा के लिए सबसे व्यस्त दिन 26 अक्टूबर का था इस एक ही दिन में 939 फ्लाइट्स ऑपरेशन हुए।

बढ़ती प्राथमिकता को है दर्थाता: यातायात में यह उछाल त्योहारी सीजन के दौरान हवाई यात्रा के लिए बढ़ती प्राथमिकता को दर्शाता है। घरेलू गंतव्यों में, दिल्ली, बेंगलुरु और गोवा मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरा है। दिल्ली, इस लिस्ट में टॉप पर है जहां 0.58 मिलियन यात्रियों ने उड़ान भरी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article