घुमक्कड़ लोग सर्दियों में अक्सर ऐसी जगह की तलाश में होते हैं जहां बर्फबारी का लुत्फ उठाया जा सके। हम आपको बताएंगे उन जगहों के बारे में जहां आप एकदम सस्ते में सर्दियों का असली मजा ले सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास रोहतांग पास स्थित है। बर्फबारी का अनुभव करने के लिए ये परफेक्ट जगह है जहां सस्ती कैब से लेकर बस सुविधाएं उपलब्ध हैं।
बर्फबारी का अनुभव करने के लिए कश्मीर का गुलमर्ग सबसे उपयुक्त स्थान है। यहां आपको किफायती होटल और गेस्टहाउस मिल जाएंगे।
उत्तराखंड का गांव अल्मोड़ा बर्फबारी का मजा लेने के लिए बेहतर विकल्प है। यहां बर्फबारी का अनुभव करने के साथ ही कम पैसों में यात्रा की जा सकती है।
उत्तराखंड में स्थित मसूरी सर्दियों के दिनों में जन्नत से कम नहीं लगता। बजट होटल और होमस्टे में रहकर आप सस्ते में बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ये भी एक सस्ता विकल्प है।