यात्रा

Beautiful Sunsets: देखना चाहते हैं डूबते सूरज का सबसे खूबसूरत नजारा, तो भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 4, 2023, 01:24 PM IST

भारत में कई ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। गर्मी की छुट्टियों में लोग अक्सर खूबसूरत डेस्टिनेशन पर घूमने का प्लान बनाते हैं।

Image

यहां दिखता है डूबते सूरज का सबसे खूबसूरत नजारा

Beautiful Sunsets: भारत में कई ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। गर्मी की छुट्टियों में लोग अक्सर खूबसूरत डेस्टिनेशन पर घूमने का प्लान बनाते हैं। टूरिस्ट डेस्टिनेशन के ऊंचे पहाड़ , समुद्र , नदियां या फिर सनसेट पॉइंट्स पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। डूबते सूरज को देखना अपने आप में ही अद्भूत नजारा होता है। ऐसे में अगर आप डूबते सूरज का सबसे खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं।

यहां दिखता है डूबते सूरज का सबसे खूबसूरत नजारा

कन्याकुमारी, तमिलनाडु

कन्याकुमारी अपने खूबसूरत सनसेट पॉइंट्स के लिए जाना जाता है। यहां डूबते सूरज को देखना अपने आप में एक अलग एहसास देता है। यहां, आपको अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के मिलाप को अनोखा दृष्य देखने को मिल सकता है।

एलेप्पी बैकवॉटर्स, केरल

एलेप्पी में बैकवॉटर्स का आनंद लेना अपने आप में अद्भूत एक्सपीरियंस होता है। बैकवॉटर्स का आनंद लेते हुए डूबते सूरज को देखने का नजारा मिल जाए तो यात्रा सफल हो जाती है। यहां पर बैकवॉटर्स पर कहीं ऐसा स्पॉट ढूंढ़ सकते हैं, जहां से डूबते सूरज को देखा जा सके।

गोवा

गोवा अपने नाइट लाउफ के लिए फेमस है। हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। अगर आप डूबते सूरत को देखना का आनंद लेना चाहते हैं तो गोवा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

माउंट आबू, राजस्थान

अरावली रेंज के बीच बसा माउंट आबू राजस्थान का खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप सनसेट का आनंद लेना चाहते हैं तो माउंट आबू जरूर जाएं।

जैसलमेर, राजस्थान

जैसलमेर अपने रेत के टीलों और किलों के साथ, सनसेट पॉइंट्स के लिए जाना जाता है। जैसलमर में डूबते सूरज को देखना आपके मन को मोह जाएगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article