यात्रा

उत्तराखंड-हिमाचल में है बारिश का कहर, तो देखें ये खास हिल स्टेशन जहां दोगुना होता है बारिश का मजा

Barsaat Me Ghumne Ke liye Best Hill Station : बारिश में हिमालय के पहाड़ों पर घूमने जाना खतरे से खाली नहीं होता है, क्योंकि यहां मौसम का कहर देखने को मिलता है। लेकिन आज हम आपको देश के 4 ऐसे हिल स्टेशन बताएंगे जहां मानसून का मजा दोगुना हो जाता है।

Image

monsoon hill stations india

Monsoon Hill Stations In India : पहाड़ों की ट्रिप हो और बारिश का मौसम हो जाए ये कॉम्बिनेशन आपकी यात्रा को और खुशनुमा बना सकता है। बारिश का मौसम वैसे भी बहुत रोमांटिक और ताजगी भरा होता है। ऐसे में हरे-भरे पहाड़, बादलों से घिरे रास्ते और झरनों की आवाज दिल को खुश कर देती है। लेकिन बारिश में हिमालय के पहाड़ों पर घूमने जाना खतरे से खाली नहीं होता है। क्योंकि यहां बादल फटने, लैंड स्लाइड की खबरे अक्सर आती रहती हैं। यदि आप मानसून में किसी हिल स्टेशन पर घूमने का सोच रहे हैं, तो ये 4 हिल स्टेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए।

लोनावला (महाराष्ट्र)

मुंबई और पुणे के बीच बसा लोनावला महाराष्ट्र का एक प्रमुख हिल स्टेशन है। यहां मानसून में शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। बारिश में घूमने के लिए लोगों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां के झरने, किले और हरियाली आपकी मानसून ट्रिप को यादगार बना देंगे। यहां बारिश में गरमा-गरम भुट्टा खाने का मजा अलग ही होता है।

महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र का महाबलेश्वर मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां की हरी-भरी वादियां, स्ट्रॉबेरी गार्डन और झरने बारिश में देखने लायक होते हैं। यहां आप प्रतापगढ़ किला, आर्थर सीट पॉइंट और वेन्ना लेक जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

कोडाईकनाल (तमिलनाडु)

तमिलनाडु के कोडाईकनाल को "प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन" कहा जाता है। बारिश में यहां हरियाली के नजारे देखने लायक होते हैं। यहां की झीलें, झरने और कोहरे से ढके रास्ते मन को सुकून देने वाले होते हैं। यह नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट टूरिस्ट स्पॉट है।

माउंट आबू (राजस्थान)

माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है जो मानसून में और भी खूबसूरत दिखाई देता है। नक्की झील, गुरु शिखर पर्वत और दिलवाड़ा जैन मंदिर यहां के प्रमुख स्पॉट हैं। बारिश में यहां की पहाड़ियां और घाटियां बिल्कुल जन्नत जैसी लगती हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article