Delhi NCR Road Trip Destinations: बैग पैक करें, एक शानदार प्लेलिस्ट बनाएं और रोड ट्रिप पर निकल पड़ें। रोड ट्रिप हमेशा से ही घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों को पसंद आती है। वीकेंड पर ट्रैफिक और शहर की भागदौड़ से दूर अगर आप शांति की तलाश में हैं तो फिर दिल्ली-एनसीआर के पास मौजूद इन बेहतरीन रोड ट्रिप डेस्टिनेशनों को एक्सप्लोर करने के बारे में सोच सकते हैं।
ऋषिकेश: पहाड़ों की शुरुआत और ताजगी से भरी हवा यात्रा के दौरान आपको रोड ट्रिप वाइब दे देगी। दिल्ली से लगभग 240 किमी की दूरी पर बसे खूबसूरत हिल स्टेशन ऋषिकेश आप दिल्ली-एनसीआर से 5 से 6 घंटे की ड्राइव करके पहुंच सकते हैं। गंगा आरती, रिवर राफ्टिंग, योग और कैंपिंग के लिए ऋषिकेश फेमस है।
मुरथल (हरियाणा): रोड ट्रिप वाइब के लिए आप मुरथल (हरियाणा) का रुख कर सकते हैं। दिल्ली से लगभग 60 किमी की दूरी पर बसे मुरथल की यात्रा आप तकरीबन 2 घंटे में कर सकते हैं। स्वादिष्ट परांठों के लिए फेमस ढाबा- अमरीक सुखदेव फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
लैंसडाउन: उत्तराखंड में स्थित ये एक ऑफबीट हिल स्टेशन है जो बेहद शांत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। दिल्ली-एनसीआर से यहां ड्राइव करके 6-7 घंटे में आसानी से पहुंचा जा सकता है, रास्ते में पहाड़ियों के शानदार नजारे आपका दिन बना देंगे। सर्पीली पहाड़ी सड़कें, घने जंगल और ठंडी हवा इस जगह की पहचान हैं।
नीमराना फोर्ट पैलेस: नीमराना फोर्ट पैलेस जाने का आप प्लान कर सकते हैं। नीमराना फोर्ट पैलेस एक ऐतिहासिक किला जो अब हेरिटेज होटल बन चुका है। यात्रा के दौरान आप भव्य किले का भ्रमण कर सकते हैं। दिल्ली से लगभग 120 किमी की दूरी पर बसे नीमराना फोर्ट पैलेस आप 2.5 घंटे में पहुंच सकते हैं।
