यात्रा

Meghalaya Travel Guide: मेघालय जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही 'बादलों का घर' की पूरी ट्रैवल गाइड

Travel Guide to Meghalaya: नॉर्थ ईस्ट का बेहद खूबसूर राज्य मेघालय अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। अगर आप भी मेघालय घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां मेघायल का एक पूरा यात्रा गाइड प्रमुख आकर्षण से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

Meghalaya Travel Guide (Photo- canva)

Meghalaya Travel Guide in Hindi: भारत के सबसे सुंदर और ऑफबीट डेस्टिनेशनों में से एक नॉर्थ ईस्ट का खूबसूरत राज्य मेघालय पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक खूबसूरत मेघालय घूमने के लिए आते हैं। बादलों का घर नाम से फेमस मेघालय की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प मेघालय का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।

घूमने की प्रमुख जगहें: मेघालय की राजधानी शिलांग- झीलें, कैफे, बाजार और ब्रिटिशकालीन वास्तुकला के लिए फेमस है। इसके अलावा आप चेरापूंजी (जीवित रूट ब्रिज), मॉसिनराम (गुफाएं, बादल, और प्रकृति का शांत माहौल), दावकी (बोट राइड का शानदार अनुभव), मावलिननोंग (एशिया का सबसे स्वच्छ गांव), नोंगखियात (डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज) की यात्रा कर सकते हैं।

मेघालय कैसे पहुंचे: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन मेघालय के सबसे नजदीकी बड़ा स्टेशन है। रेलवे स्टेशन से आसानी से सड़क मार्ग के द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है। अगर आप सड़क मार्ग से यहां पहुंचना चाहते हैं तो जान लें कि असम, मिजोरम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से यहां पहुंचना आसान है। इसके निकटतम एयरपोर्ट गुवाहाटी (असम) में है।

रहने की जगह और स्थानीय भोजन: मॉसिनराम और दावकी में आपको बजट में होमस्टे मिल जाएगा। होटल्स, होमस्टे और रिसॉर्ट्स के लिए आप शिलांग और चेरापूंजी का रुख कर सकते हैं। संस्कृति को करीब से जानने के लिए लोकल लोगों के साथ स्टे करने का भी ऑपशन है। जादो (चावल + मांस), तुंग-राई, डोह-नेइलॉन्ग यहां का प्रमुख भोजन है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article