Vrindavan Mathura (मथुरा वृंदावन टूर): परिवार संग वीकेंड पर या हफ्ते में एक दो दिन का समय निकालकर प्यारी सी धार्मिक ट्रिप पर जाने का मन है? तो मथुरा वृंदावन (Mathura Vrindavan) की गलियों में श्री राधा कृष्ण का नाम जपते हुए कुछ दिन गुजारने से बेहतर और क्या ही हो सकता है। वहीं अगर आप नई दिल्ली या उसके आस पास से मथुरा जाने का (Vrindavan tour guide) मन बना रहे हैं, और आपको बजट की चिंता सता रही है। तो जान लीजिए की मात्र 5 हज़ार के खर्च में ही आप मथुरा वृंदावन का (New Delhi to Mathura train) सफर एन्जॉय कर सकते हैं। देखें बजट ट्रिप के लिए क्या करें, कहां जाएं?
कैसे पहुंचे?
मथुरा वृंदावन की सैर पर निकल रहे हैं, तो दिल्ली से आप बस, ट्रेन, कार के माध्यम से आसानी से अपने सफर का आगाज़ कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली से मथुरा की ट्रेन टिकट समय से बुक करके रखते हैं, तो 400-500 रूपयों में आपका काम बन सकता है। वहीं बस का कियारा 200-300 रुपयों के आस पास का हो सकता है। वहीं अगर आप मथुरा से वृंदावन जा रहे हैं, तो कुछ लोकल ट्रेनों का किराया तो 100-50 रुपया भी होता है।
घूमने की जगहें
मथुरा वृंदावन दोनों ही शहर अपनी धार्मिक लीलाओं की वजह से हिंदूओं के लिए बहुत महत्व रखते हैं। श्री कृष्ण और राधा रानी के इन रमणीय शहरों में घूमने फिरने के लिए बहुत सी अच्छी अच्छी, शांत और सौम्य वातावरण वाली जगहें हैं। यहां देखें मथुरा वृंदावन में कहां घूमने जाएं?
प्रेम मंदिर
बांके बिहारी मंदिर
सेवा कुंज और निधिवन
शाहजी मंदिर
गोवर्धन पर्वत
श्री कृष्ण जन्मभूमि
कंस का किला
द्वारकाधीश मंदिर
विश्राम घाट
कुल खर्चा कितना होगा?
दो दिन की मथुरा और वृंदावन की यात्रा आपके लिए करीब 5000 रुपयों के बीच की लागत वाली हो सकती है। वृंदावन और मथुरा दोनों ही शहरों में सारे मंदिर और दार्शनिक स्थल एक दूसरे से पास पास में ही बने हुए हैं। इसलिए अगर आप घूमने निकले हैं, तो पैदल चलना बेहतरीन होगा, इससे आपके पैसे तो बचेंगे ही साथ ही आप मथुरा वृंदावन का ऐसा रूप देखेंगे जैसा कभी न देखा हो। 2 दिन की ट्रिप में आपका खाने पीने में 500-1000, होटल का किराया करीब 1000, आने जाने का खर्च 500 रुपयों के आस पास में हो जाएगा।
