यात्रा

लखनऊ से भूटान टूर पैकेज, 6 दिन की है रॉयल ट्रिप, ना के बराबर होगा खर्चा

IRCTC Package: भूटान की पूरी ट्रिप नेचर, मंदिर और शांत माहौल का शानदार कॉम्बिनेशन है। यात्रा के दौरान आपको भूटान की असली खूबसूरती देखने को मिलेगी। लखनऊ से आपको घूमने जाना है। पैकेज में तमाम सुविधाएं मिल रही हैं।

Image

लखनऊ से भूटान टूर पैकेज

IRCTC Package: अगर आप लखनऊ में रहते हैं और कम बजट में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बजट की चिंता किए बिना इस बार आप भूटान घूमने का प्लान कर सकते हैं। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'SIMPLY BHUTAN EX LUCKNOW' नाम से 6 दिन का टूर पैकेज लॉन्च किया है। 22 मई 2026 को लखनऊ से पारो (Bhutan Package) के लिए आपको फ्लाइट लेनी है। चाहे आप सोलो ट्रिप पर जा रहे हों या फिर परिवार के साथ यात्रा का प्लान कर रहे हों हर लिहाज से ये पैकेज आपके लिए खास रहने वाला है।

समझ लें पूरा यात्रा कार्यक्रम

दोपहर 3 बजे आप पारो पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर आपको लोकल गाइड मिलेगा। वहां से सीधे थिम्फू के लिए निकलना होगा। रास्ते में पहाड़ों और बहती नदी के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। थिम्फू पहुंचकर होटल में चेक इन करना है। शाम को लोकल मार्केट घूमें और फिर होटल में डिनर करके आराम करें। अगले दिन नाश्ते के बाद थिम्फू के दर्शनीय स्थानों की सैर पर निकलेंगे।

Dochula Pass जहां से हिमालय की खूबसूरत झलक मिलती है, Chimi Lhakhang (फर्टिलिटी टेम्पल), Punakha Dzong सस्पेंशन ब्रिज की यात्रा आपको करवाई जाएगी। इसके बाद नेशनल म्यूजियम ऑफ पारो और Kyichu Lhakhang (भूटान के सबसे पुराने मंदिरों में से एक) की यात्रा करनी है। फोटो स्टॉप के लिए टाइगर नेस्ट मॉनेस्टरी की यात्रा भी आपको करवाई जाएगी।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पारो एयरपोर्ट से ही आपको अंग्रेजी और हिंदी में बात करने वाला प्रोफेनल गाइड मिलेगी जो पूरी यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए आपके साथ ही रहेगा।

भूटान ट्रिप का खर्चा

अगर आप सोलो ट्रिप करने का प्लान कर रहे हैं तो सिंगल में आपको 88600 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 80000 रुपए वहीं ट्रिपल शेयरिंग में खर्चा 79000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 75500 रुपए है। आईआरसीटीसी मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 9236367954, 8287930922, 8287930902 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article