बनारस, जिसे वाराणसी या काशी भी कहा जाता है, सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि अनुभव है। बेशक ही ये आस्था, इतिहास और जीवन का अनोखा संगम। यहां की तंग गलियां, प्राचीन मंदिर और गंगा के घाट मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाते हैं। जहां हर किसी को ही हर दूसरे कदम पर कुछ नया देखने को तो अनुभव करने को मिलेगा। लेकिन पहली बार आने वाले यात्रियों के लिए यही गलियां कभी-कभी उलझन भी बन जाती हैं।
1. गोदौलिया चौराहा – बनारस का मुख्य केंद्र
गोदौलिया चौराहा बनारस का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाका है। यहां से आप आसानी से दशाश्वमेध घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर पैदल जा सकते हैं। यह जगह एक तरह से शहर का एंट्री पॉइंट मानी जाती है।
2. दशाश्वमेध घाट की गलियां
गोदौलिया से सीधा रास्ता आपको दशाश्वमेध घाट तक ले जाता है। यह घाट गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध है। रास्ते में छोटी-छोटी दुकानों और खाने-पीने की जगहों का मजा भी लिया जा सकता है।
3. काशी विश्वनाथ गली
यह गली सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाती है। यह थोड़ी संकरी जरूर है, लेकिन यहां की चहल-पहल और भक्ति का माहौल आपको अलग अनुभव देता है।
4. मणिकर्णिका घाट का रास्ता
दशाश्वमेध घाट से आगे बढ़ते हुए आप मणिकर्णिका घाट तक पैदल जा सकते हैं। यह बनारस का सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण घाटों में से एक है।
5. अस्सी घाट – शांति और सुकून की जगह
अगर आप थोड़ा दूर चलना पसंद करते हैं, तो अस्सी घाट तक पैदल जाना एक अच्छा अनुभव हो सकता है। यहां का माहौल शांत और रिलैक्सिंग होता है।
6. चौक और ठठेरी बाजार
ये इलाके खरीदारी और लोकल लाइफ को समझने के लिए बेहतरीन हैं। यहां से भी कई रास्ते मंदिरों और घाटों तक जाते हैं।
7. नक्शा और लैंडमार्क याद रखें
बनारस की गलियों में गूगल मैप हमेशा सही काम नहीं करता, इसलिए प्रमुख लैंडमार्क जैसे मंदिर, चौराहा या घाट याद रखना ज्यादा फायदेमंद होता है।
