यात्रा

Kerla Tourism: रोमांच के साथ-साथ रिलैक्सिंग का ले मजा, केरल में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें

Kerla Tourism: केरल, जिसे 'ईश्वर का अपना देश कहा जाता है बेहद सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। प्राकृतिक छटा, बैकवाटर्स, समुद्र तटों और आयुर्वेदिक उपचारों के लिए फेमस केरल की यात्रा की योजना इस बार आप बना सकते हैं। यात्रा के दौरान ऐसे 3 स्थान हैं जहां आप जा सकते हैं।

Image

Kerla Tourism

Kerla Tourism Places: भारत के दक्षिण में स्थित एक बेहद सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य केरल इस बार आप परिवार के साथ या फिर अकेले सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। यदि आप केरल की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ये 3 स्थान ऐसे हैं जिन्हें आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर केरल सिर्फ भारतीय पर्यटकों को ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी लुभाता है।

अलेप्पी: बैकवाटर की राजधानी के नाम से मशहूर अलेप्पी जिसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है आपकी बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। बैकवाटर के लिए अलेप्पी विश्व प्रसिद्ध है जहां आप हाउसबोट यात्रा का दिल खोलकर मजा ले सकते हैं। यहां की धीमी जीवनशैली और शांति भरी हवा में आप 2 पल शांति से एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां कुमराकॉम पक्षी अभयारण्य, बैकवाटर क्रूज का मजा और हाउसबोट में रात बिता सकते हैं।

थेक्कड़ी: वाइल्डलाइफ और जंगल सफारी के लिए फेमस थेक्कड़ी आपकी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। बोटिंग ऑन पेरियार लेक, आयुर्वेदिक मसाज और मसाला बागानों की सैर यहां का प्रमुक आकर्षण है। अगर आप प्रकृति और वन्य जीवन के करीब रहना चाहते हैं तो थेक्कड़ी मस्ट विजिट प्लेस है।

कोवलम: केरल का सबसे प्रसिद्ध समुद्र तट कोवलम उन लोगों के लिए है जो अपनी यात्रा को रोमांच के साथ-साथ रिलैक्सिंग भी बनाना चाहते हैं। बीच पर सनबाथ, आयुर्वेदिक थैरेपी, वाटर स्पोर्ट्स और फिशिंग यहां के प्रमुख आकर्षण है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article