शहर

तूफान ‘अर्नब’ का असर, 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक कई ट्रेनें कैंसिल

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया है। प्रभावित ट्रेनों में विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस और कई पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

Image

5 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी ईस्ट कोस्ट रेलवे की कई ट्रेनें (सांकेतिक फोटो)

Photo : PTI

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। इसके चलते 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति चेक करने और उसी के अनुसार योजना बनाने की अपील की है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, रद्द की गई ट्रेनों में विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-कोरापुट पैसेंजर और किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर समेत कई सेवाएं शामिल हैं।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबरट्रेन का नामकिस दिन कैंसिल रहेंगी ट्रेन
18515विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस29 अक्टूबर से 4 नवंबर
18516किरंदुल-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस29 अक्टूबर से 4 नवंबर
18107राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस29 अक्टूबर से 4 नवंबर
18108जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस30 अक्टूबर से 5 नवंबर
18005हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस27 से 30 अक्टूबर
18006जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस28 से 31 अक्टूबर
58538विशाखापत्तनम-कोरापुट पैसेंजर27 से 30 अक्टूबर
58537कोरापुट-विशाखापत्तनम पैसेंजर28 से 31 अक्टूबर
18512विशाखापत्तनम-कोरापुट एक्सप्रेस30 अक्टूबर
18511कोरापुट-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस31 अक्टूबर
58501विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर27 से 30 अक्टूबर
58502किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर27 से 30 अक्टूबर
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - अनंत सिंह की विधायकी छीनने की तैयारी JDU प्रदेश अध्यक्ष ने स्पीकर को सौंपा सबूत, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी लें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article