यात्रा

Within 100 KMS: पानीपत के बेहद पास बसी है महाभारत से जुड़ी ये जगह, 1 दिन में हो जाएंगे सुपरचार्ज

100 km from Panipat: अक्सर टूरिस्ट ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां कम समय में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय किया जा सके। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं प्रमुख शहरों के 100 किलोमीटर के दायरे में बसी ऐसी जगहों के बारे में जानकारी जिसको जानने के बाद आप खुदको वहां जाने से नहीं रोक पाएंगे।

Image

Within 100 KMS

Places To Visit Near Panipat: हरियाणा राज्य का एक ऐतिहासिक शहर पानीपत टूरिस्ट के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। यात्री यहां पानीपत युद्ध स्मारक, पानीपत संग्रहालय, सलीमगढ़ किला और काला अंब के दीदार करने आते हैं। अक्सर टूरिस्ट पानीपत आकर यहां तमाम चीजों को तो एक्सप्लोर कर लेते हैं लेकिन, इसके पास महज 100 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर बसी एक खूबसूरत जगह पर जाना भूल जाते हैं। कम जानकारी का होना भी इसके पीछे का एक कारण हो सकता है। हम ज्योतिसर के बारे में बात कर रहे हैं।

पवित्र और ऐतिहासिक स्थल: ज्योतिसर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित है जिसे हिंदू धर्म में पवित्र और ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस जगह का कनेक्शन महाभारत काल से है। मान्यता है कि ये वही जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया था। महाभारत के युद्ध के दौरान जब अर्जुन संकोच में थे तब श्रीकृष्ण ने उन्हें इसी स्थान पर गीता का ज्ञान दिया था।

Jyotisar

Jyotisar

पर्यटकों के लिए आदर्श है ज्योतिसर: अमर पीपल का पेड़ जिसे अक्षय वट वृक्ष के नाम से जाना जाता है ज्योतिसर में ही स्थित है। धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से इस पेड़ को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है। ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित एक सुंदर और पवित्र मंदिर भी है जहां जाकर आपको अनूठी शांति का अनुभव होगा। यहां गीता के मर्म को समझाने के लिए लाइट और साउंड शो भी आयोजित किया जाता है।

Places To Visit Near Panipat

Places To Visit Near Panipat

पानीपत से ज्योतिसर की यात्रा: हरियाणा रोडवेज की बसें यहां के लिए रोजाना चलती हैं। पानीपत से ज्योतिसर की दूरी 83 किलोमीटर है जिसे आप 2 घंटे से भी कम समय में NH 44 (पुराना नाम GT रोड) मार्ग से तय कर सकते हैं। ज्योतिसर पहुंचने के लिए आपको पहले कुरुक्षेत्र पहुंचना होगा यहां से आप टैक्सी या ऑटो लेकर ज्योतिसर पहुंच सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article