यात्रा

साल खत्म होने से पहले आ गया माता रानी का बुलावा, IRCTC ने बनाया वैष्णो देवी दर्शन का सस्ता टूर पैकेज

Mata Vaishnodevi tour package: माता वैष्णो देवी का मंदिर एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। जिसके दर्शन के लिए लोगों की साल भर भारी भीड़ लगी रहती है। यदि आप अभी तक माता के दर्शन नहीं कर पाएं हैं, तो आपको साल खत्म होने से पहले प्लान जरूर बना लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको IRCTC के बनाए बेहद कम बजट के वैष्णो देवी टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Vaishno devi Tour Package 2025 : भारतीय रेलवे की सहायक IRCTC श्रद्धालुओं के लिए नए-नए टूर पैकेज का तोहफा लेकर आती रहती है। ऐसे ही एक खास टूप पैकेज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिससे आप वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। जी हां देवी के 51 शक्तिपीठों में शामिल वैष्णो देवी मंदिर बेहद खास है। वहीं वैष्णो देवी मंदिर सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। यदि आप अभी तक वैष्णो देवी के दर्शन नहीं कर पाए हैं, तो ये पैकेज आपके लिए खास है। जी हां आइए जानते हैं IRCTC Vaishno devi Tour Package के बारे में विस्तार से...

पैकेज की डिटेल्स

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए खास तौर पर तैयार किए गए इस टूर की शुरुआत दिल्ली से होगी। आपकी यह यात्रा 3 रात और 4 दिन की रहने वाली है। इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) रखा गया है। जिसका कोड NDR01 तय किया गया है। इस टूर में आपको 3 क्लास एसी और 2 क्लास एसी का विकल्प यात्रा के लिए दिया जा रहा है। वहीं ठहरने के लिए लग्जरी होटल की व्यवस्था भी IRCTC द्वारा की जाएगी। इस पैकेज के अगले ट्रिप की शुरुआत आगामी 3 नवंबर को होगी।

कितना होगा खर्च?

इस पैकेज के खर्च 2 क्लास और 3 क्लास के आधार पर अलग-अलग हैं। 3 क्लास एसी से अकेले सफर करने पर आपको 10,770 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ करने पर खर्चा 8100 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। जबकि 3 लोगों में ये खर्च महज 6990 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इसके साथ ही यदि आप 2 क्लास एसी से सफर करते हैं, तो आपको अकेले सफर करने पर 11,995 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि 2 लोगों में सफर करने पर ये खर्च 9,330 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं 3 लोगों के साथ सफर करने पर आपको 8,220 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article