Irctc Rishikesh Haridwar Vaishno Devi tour package (हरिद्वार ऋषिकेश वैष्णो देवी यात्रा): परिवार संग जून में कोई तीर्थ यात्रा करने की मंशा रखते हैं, तो आईआरसीटीसी का हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर वैष्णो देवी तक यात्रा पैकेज आपके लिए बेस्ट है। आईआरसीटीसी की शानदार भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से आप झटपट देवभूमि दर्शन का लाभ ले सकते हैं। भारतीय रेलवे की इस शानदार पेशकश में यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णो देवी की सैर करने का आनंद मिलेगा। यहां देखें उत्तर भारत देवभूमि दर्शन पैकेज से जुड़ी जानकारी -
ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां
कब शुरु होगी यात्रा Rishikesh Vaishno devi yatra Start Date
आईआरसीटीसी द्वारा शुरु की गई ऋषिकेश, हरिद्वार, वैष्णो देवी और अमृसर वाली इस शानदार यात्रा की शुरुआत 11 जून 2023 से होगी। जानकारी के मुताबिक इस सफर का आगाज़ गुजरात के वडोदरा से ही, जहां से यात्रियों को भारत गौरव ट्रेन में बैठ शानदार लग्जरी और मज़े वाले सफर का लुत्फ उठाने को मिलेगा। पैकेज के साथ यात्रियों को आने जाने की टिकट से लेकर खाने पीने तक की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।कीमत कितनी होगी?
आईआरसीटीसी उत्तर देवभूमि दर्शन यात्रा के तहत पैकेज की बुकिंग करने वाले लोगों को प्रति व्यक्ति 16,300 रूपये के खर्च का भुगतान करना पड़ेगा। 7-8 दिन वाली इस यात्रा में सभी पर्यटकों को घूमने फिरने का भरपूर मौका दिया जाएगा। वडोदरा से शुरु हो रही हरिद्वार वैष्णो देवी यात्रा के लिए सभी को 11 जून की तारीख पर भारत गौरव ट्रेन में बोर्डिंग करनी होगी। इस पैकेज में यात्री वडोदरा, नडियाद, आनंद, साबरमती बीजी, कलोल, मेहसाणा, उंझा और पालनपुर जैसे ट्रेन स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे।
उपलब्ध सुविधाएं
पैकेज के तहत सभी यात्रियों की आने जाने की ट्रेन टिकट शामिल होगी। वहीं तीनों समय के खाने की सुविधा भी पैकेज के अंतर्गत ही प्रदान की जाएगी, यानि की यात्रियों को खानपान की कोई चिंता नहीं करनी होगी। रहने के लिए भी आपके द्वारा चुने गए पैकेज के हिसाब से ही शानदार प्रबंधन किया जाएगा। अगर आपको पैकेज में बताई गई जगहों के अलावा कहीं और घूमने का मन है, तो भी गाड़ी की सुविधा मिलेगी।
