यात्रा

आस्था और एडवेंचर का संगम, गुजरात के प्रसिद्ध मंदिरों के साथ गिर नेशनल पार्क का यादगार सफर

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आस्था और एडवेंचर का संगम होने जा रहा है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 7 दिन की ये मजेदार ट्रिप होने वाली है।

Image

गिर नेशनल पार्क का यादगार सफर

IRCTC Package 2026: धार्मिक यात्रा के साथ वाइल्डलाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'Temple Tour Of Gujarat with Gir National Park' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज को विशेष रूप से आस्था और एडवेंचर दोनों का लुत्फ एक साथ उठाने के लिए ही डिजाइन किया गया है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

13 मार्च 2026 को दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट शाम 5:25 बजे राजकोट के लिए रवाना होगी। लगभग 7:20 बजे राजकोट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आपको होटल ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन करने के बाद डिनर होगा और रात को राजकोट में ही ठहरना रहेगा।

दिन 2: राजकोट-द्वारका: सुबह नाश्ते के बाद द्वारका के लिए रवाना होंगे। द्वारका पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे। शाम को श्री कृष्ण मंदिर (द्वारकाधीश मंदिर) के दर्शन के लिए जाएंगे। दर्शन के बाद होटल लौट आएंगे। डिनर और रात का ठहराव द्वारका में होगा। दिन 3: द्वारका- सुबह नाश्ते के बाद बेट द्वारका के लिए निकलेंगे, जो भगवान श्रीकृष्ण का निवास स्थान माना जाता है। वहां घूमने और दर्शन के बाद दोपहर में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जाएंगे। शाम का समय आप अपने हिसाब से घूमने के लिए फ्री रहेगा। डिनर और रात का ठहराव द्वारका में ही होगा।

दिन 4: द्वारका-सोमनाथ (पोरबंदर होते हुए): सुबह नाश्ते के बाद सोमनाथ के लिए रवाना होंगे। रास्ते में पोरबंदर में घूमने का मौका मिलेगा, जहां कीर्ति मंदिर और सुदामा मंदिर देखेंगे। शाम को सोमनाथ मंदिर में होने वाला साउंड एंड लाइट शो देखेंगे। डिनर और रात का ठहराव सोमनाथ में होगा। दिन 5: सोमनाथ-दीव: सुबह आप सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। उसके बाद होटल में नाश्ता करेंगे और चेक-आउट करेंगे। फिर दीव के लिए निकलेंगे। रास्ते में भालका तीर्थ के दर्शन करेंगे। दीव पहुंचने के बाद सेंट पॉल चर्च और दीव किला घूमेंगे। इसके बाद होटल में चेक-इन होगा। डिनर और रात का ठहराव दीव में रहेगा।

दिन 6: दीव-सासन गिर: सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करके सासन गिर के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का मजा लेंगे, जहां एशियाई शेर देखने का मौका मिल सकता है। सफारी के बाद होटल वापस आएंगे। डिनर और रात का ठहराव सासन गिर में होगा। दिन 7: सासन गिर- राजकोट-दिल्ली: सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करके राजकोट के लिए रवाना होंगे। समय पर राजकोट एयरपोर्ट पहुंचकर रात 8:00 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे। लगभग 9:45 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे।

इस पैकेज का कोड NDA18 है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 55,200 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 40,750 और 38,890 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 33,980 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि 13 मार्च के अलावा 27 मार्च 2026 के लिए भी आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article