IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने RTP –DIVINE TRIANGLE SER054 नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको उत्तर भारत के दिव्य त्रिकोण काशी, अयोध्या एवं प्रयागराज की यात्रा करवाई जा रही है। काशी तीन प्रमुख हिंदू देवताओं में से भगवान शिव को समर्पित है।
त्रिवेणी घाट आध्यात्मिक पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक है। यह वह स्थान है जहां भारत की तीन सबसे पवित्र नदियां - गंगा, यमुना और सरस्वती - मिलती हैं। अयोध्या, जिसे साकेत के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक प्राचीन शहर है, भगवान श्री राम की जन्मस्थली और महान महाकाव्य रामायण का आधार यहीं है।
12 दिन और 11 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 20 मई 2025 को एर्नाकुलम से ट्रेन नंबर 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस द्वारा 06.45 बजे प्रस्थान किया जाएगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 82840 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 54750, 53380 रुपए तय किया गया है। बच्चे के लिए किराया 42140 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड SER054 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287932082, 8287932114 8287932024, 828793206 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
