यात्रा

IRCTC Tour Package: सर्दियों में करें वियतनाम का जादुई सफर, 10 दिन की है ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package: इस सर्दी में अगर आप यादगार और रोमांचक ट्रिप की सोच रहे हैं, तो वियतनाम एकदम बढ़िया ऑप्शन है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको केरल घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

Image

IRCTC Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: सिर्फ खूबसूरत नजारे ही नहीं, बल्कि संस्कृति, खान-पान और एडवेंचर के लिए भी लोग विदेश की यात्रा करते हैं। आईआरसीटीसी ने 'VIETNAM WINTER DELIGHT' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। यात्रा के दौरान रंगीन लाइट्स, सुंदर पुल और पारंपरिक बाजार की यात्रा के अलावा आप हरे-भरे पहाड़ और ट्रैकिंग का मजा ले पाएंगे। हॉई एन, हनोई, हालोंग बे की यात्रा इस पैकेज में शामिल होगी इसके अलावा भी आपको तमाम प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिलेगा।

10 दिन और 9 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 नवम्बर 2025 को इंदौर हवाई अड्डे से निर्धारित फ्लाइट में सवार हों। लगभग 16:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुचें। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 7 घंटे का ठहराव है। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी करें और फिर 23:30 बजे विदेश यात्रा के लिए उड़ान भरें।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 163300 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 133900 रुपए प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 130500 रुपए है।

इस पैकेज का कोड WBO043 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287931726, 9321901861, 9321901862 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article