यात्रा

IRCTC Tour Package: सस्ते में विदेश घूमने का मौका, कम खर्चे में मिल रहा है लग्जरी टूर

IRCTC Tour Package: कम खर्चे में विदेश घूमने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से बुकिंग कर सकते हैं।

Image

explore bangkok pattaya

IRCTC Tour Package 2025: कम खर्चे में अगर आप लग्जरी टूर करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'THAILAND RETREAT EX-PATNA' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। यात्रा के दौरान आप बैंकॉक और पटाया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार कर पाएंगे। टाइगर पार्क से लेकर पटाया में अल्काजार शो का हिस्सा आप बन सकेंगे।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 नवम्बर 2025 को एयरलाइन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आपको 20.25 बजे प्रस्थान करना है। फ्लाइट नंबर- 6E 342 पर चढ़ने के लिए उपयुक्त समय पर पटना हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा नहीं देना है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 70210 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 60550 और 60550 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 57690 रुपए है।

इस पैकेज का कोड EPO011 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 7003125159,7003125136,8595936703 ,8595904073 ,8595937731 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article