गुजरात के प्रसिद्ध मंदिर और गिर के जंगल, यादगार यात्रा के लिए हो जाएं तैयार, 7 दिन की है ट्रिप
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Dec 9, 2025, 05:50 AM IST
IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको गुजरात के प्रसिद्ध मंदिर और गिर के जंगल की यात्रा करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। 7 दिन का ये मजेदार टूर पैकेज रहने वाला है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
यादगार यात्रा के लिए हो जाएं तैयार
IRCTC Tour Package: परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम-TEMPLE TOUR OF GUJARAT WITH GIR NATIONAL PARK रखा गया है। यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है, जिसमें आपको गुजरात के प्रसिद्ध मंदिर और गिर के जंगल की यात्रा करवाई जा रही है। यह टूर खासतौर पर परिवार के साथ घूमने-फिरने वालों के लिए ही डिजाइन किया गया है ताकि उन्हें एक आरामदायक सफर मिल सके।
गिर नेशनल पार्क के अलावा द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका, रुक्मिणी देवी मंदिर द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, भालका तीर्थ (सोमनाथ के पास), दीव किला की यात्रा आपको करवाई जाएगी। 17 दिसंबर 2025 को दिल्ली से एयर इंडिया एयरलाइंस द्वारा शाम 6:25 बजे राजकोट के लिए प्रस्थान करना होगा। शाम 6:20 बजे राजकोट आगमन। आगमन पर होटल में चेक-इन। राजकोट में रात्रि भोज और रात्रि विश्राम शामिल है।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 55,200 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 40,750, 38,890 रुपए तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड NDA18 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9717641764, 9717648888 संपर्क कर सकते हैं।