IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने ROYAL NEPAL EX HYDERABAD नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए स्पेशली इस टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है। विश्व शांति शिवालय, माया देवी मंदिर, सारंगकोट व्यू प्वाइंट, बिंध्याबासिनी मंदिर, डेविस फॉल्स, गुप्तेश्वर महादेव गुफा, फेवा झील में नौका विहार का दौरा इस पैकेज में शामिल है।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है। 25 जून 2025 को आवश्यक एयरपोर्ट औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 08:45 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें। 11:10 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरना है।
इस पैकेज के तहत 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। संपूर्ण यात्रा अवधि के दौरान नेपाल में स्थानीय टूर गाइड की सेवा उपलब्ध रहेगी।
खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹66210 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹53140, ₹48430 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹43010 है।
इस पैकेज का कोड SHO6 है। पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों 8287932230, 8287932230, 9281030733 पर संपर्क कर सकते हैं।
