यात्रा

IRCTC Tour package: सस्ते में कर आएं गंगटोक और दार्जिलिंग की सैर, जानें किराया सहित अन्य डिटेल्स

IRCTC Tour package: भीड़ से दूर प्रकृति की गोद में आदर्श छुट्टी का आप प्लान कर सकते हैं क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती रेल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको सिक्किम और गंगटोक के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour package 2025

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने कन्फर्म ट्रेन टिकट के साथ पूर्वी हिमालय यात्रा के लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको सिक्किम और गंगटोक की यात्रा करवाई जा रही है। नीले पहाड़ों, हरी घाटियों और लाल नदी की भूमि के लिए पूर्वोतर भारत जाना जाता है। पूर्वी हिमालय में बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन, वनस्पतियों और रंग-बिरंगे वातावरण से भरपूर है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 17 मई 2025 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 22301 द्वारा 05.55 बजे प्रस्थान किया जाएगा। 13.25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचने के साथ ही आपको गंगटोक के लिए प्रस्थान करना होगा। गौर करने वाली बात ये है कि आप आने वाले किसी भी शनिवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

सीसी क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट के साथ ही रात भर ठहरने के लिए टूर यात्रा कार्यक्रम के अनुसार होटल में ठहरने की व्यवस्था आपके लिए की गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है। ट्रेन मेनू के अनुसार ट्रेन में भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

खर्चे की बात करें तो कंफर्म कैटेगरी में डबल शेयरिंग में ये पैकेज आपको ₹ 37775 में पड़ेगा। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 29785 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 13795 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड EHR147 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595936690, 8100829002, 7003125135 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article