IRCTC Tour Package: नए साल से ठीक पहले अगर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Varanasi & Ayodhya नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और लखनऊ की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को परिवार के साथ ही घूमने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में...
पैकेज की डिटेल्स
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:35 बजे वाराणसी हवाई अड्डे पर आगमन आपका होगा। वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर होटल में चेक-इन करें, उसके बाद दशाश्वमेध/नम्मा घाट पर नौका विहार के लिए प्रस्थान करें और गंगा आरती देखें। आगे का कार्यक्रम भी आपके लिए बेहद खास होने वाला है। यदि आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसकी बुकिंग भी समय रहते कर लेनी चाहिए।
कितना होगा खर्चा?
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 77200 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 52300 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 49000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया-49000 रुपए तय किया गया है।
कैसे करें बुकिंग?
इस पैकेज का कोड WMA64 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क (Call/SMS/WhatsApp) कर सकते हैं।
