IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने FAMILY ANDAMAN HOLIDAY GOLD नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और नोकोबार द्वीप समूह की यात्रा करवाई जा रही है। अंडमान और निकोबार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित, बड़े और छोटे, आबाद और निर्जन, कुल 572 द्वीपों, टापुओं और चट्टानों का एक समूह है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 मई 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर स्थानीय प्रतिनिधि आपकी मदद के लिए उपल्बध होगा। होटल में कुछ देर आराम के बाद दोपहर के भोजन के बाद कॉर्बिन्स कोव बीच पर जाएं, जो पोर्ट ब्लेयर शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत समुद्र तट है।
सेलुलर जेल (स्वतंत्रता प्रेमियों के लिए तीर्थ स्थान), लाइट एंड साउंड शो के अलावा भी तमाम शानदार जगहों का इस पैकेज के तहत आपको घूमने का मौका मिलने वाला है। डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर वातानुकूलित आवास के साथ रुकने की व्यवस्था है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 48,040 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 28,395, 25,880 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 17,025 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड EHH96 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904080, 85959 04074, 90313 40025 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
