यात्रा

IRCTC Tour Package: बेहद खास है ये टूर पैकेज, घूम आएं विदेश, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Divine Nepal with Muktinath (photo: Canva)

IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने THE DIVINE NEPAL WITH MUKTINATH नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। बौद्धनाथ स्तूप, पशुपतिनाथ मंदिर, मनकामना मंदिर, बाराही मंदिर, पोखरा घाटी, स्वयंभूनाथ मंदिर के दीदार आप इस पैकेज के तहत कर सकेंगे। इसके अलावा भी आपको तमाम जगहों की सैर करवाई जाएगी।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 29 सिंतबर 2025 को फ्लाइट नंबर 6E-796 द्वारा 22.00 बजे चेन्नई से बैंगलोर के लिए प्रस्थान। 23.05 बजे बैंगलोर पहुंचेंगे। आगमन पर, काठमांडू के लिए उड़ान भरने हेतु अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल पर जाना होगा। फ्लाइट नंबर IX-884 द्वारा सुबह 5.05 बजे बैंगलोर से काठमांडू के लिए प्रस्थान करना है।

काठमांडू पहुंचने पर, आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा आपका स्वागत करा जाएगा। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तक का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 81,900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 76,900 और 75,900 तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 68,500 है।

इस पैकेज का कोड SMO69 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9003140680, 8287931968, 8287931974 संपर्क भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article