IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Dashing Darjeeling And Gangtok नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कलिम्पोंग, दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मौका मिल रहा है। दुर्बिन धारा हिल्स, त्सोमो झील (12,400 फीट), बाबा हरभजन सिंह स्मारक (13200 फीट), एनचे मठ, हनुमान टोक, गणेश टोक, ताशी व्यू प्वाइंट, पुष्प प्रदर्शनी शो, घूम मठ, बतासिया लूप, जापानी मंदिर, पी.एन. प्राणी उद्यान की मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा को इस पैकेज में शामिल किया गया है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 22 जून 2025 को लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 08:00 बजे उड़ान भरें। 13:45 बजे बागडोरा एयरपोर्ट पर पहुंचें वहां आपको आईआरसीटीसी प्रतिनिधी मिल जाएगा। इसके बाद कलिम्पोंग (85 किमी/3 घंटे) के लिए प्रस्थान करना होगा। कलिम्पोंग में रात्रि भोज और होटल में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। लोकल टूर गाइड आपकी मदद के लिए उपलब्ध रहेगा। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको 86300 रुपए का पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹66600, ₹62600 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹54700 है।
इस पैकेज का कोड NLA114 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर 8287930911 संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट- www.irctctourism.com पर भी विजिट आप कर सकते हैं।
