यात्रा

IRCTC Tour Package: ऊटी से लेकर कोयंबटूर तक घूमने का मौका, रोमांचक होगी यात्रा, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package: एक ट्रिप में अगर आप कई डेस्टिनेशन कवर करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको मैसूर - ऊटी - कूर्ग - कोयंबटूर घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

IRCTC Tour Package 2025 (photo-canva)

IRCTC Tour Package 2025: घूमने-फिरने के लिए अगर आप एक ट्रिप में कई डेस्टिनेशन को कवर करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Blissful Mysore Coorg and Ooty Tour नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मैसूर - ऊटी - कूर्ग - कोयंबटूर घूमने का मौका मिल रहा है।

9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 अगस्त 2025 को 19568 विवेक एक्सप्रेस से प्रस्थान किया जाएगा। राजकोट से लेकर अहमदाबाद और वडोदरा तक आप कहीं से भी यात्रा के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि 1 अगस्त के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। अपनी सुविधा के हिसाब से आप बोर्डिंग पॉइंट का चयन भी कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है आपको अलग से होटल की तलाश करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 68200 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹36700 और ₹28500 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹21600 है। 3AC (कंफर्ट) क्लास में किराया थोड़ा ज्यादा है।

इस पैकेज का कोड WAR022 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 9321901849,7021090572, 9321901852 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article