यात्रा

IRCTC Thailand Package: दोस्तों संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे इतने रुपए

Thailand IRCTC Package: अगर आप थाईलैंड घूमने का सोच रहे हैं, तो आपको लिए आईआरसीटीसी एक शानदार एयर टूर पैकेज लेकर आया है। थाईलैंड का ये पैकेज अगस्त महीने के लिए है। इस पैकेज में थ्री स्टार होटल से लेकर, तीनों टाइम का खाना और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल है।

Image

IRCTC Thailand Package: दोस्तों संग अगस्त महीने में बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान।

IRCTC Thailand Package: घूमने के लिए साल के सभी महीने खास होते हैं। सभी महीनों का अपना अलग मजा है। पिछले कई सालों से भारतीय घूमने के लिए विदेश भी खूब जाने लगे हैं। खासतौर से भारतीय भारत के पड़ोसी देशों के साथ एशिया के देशों में खूब जाते हैं। घूमने के लिए भारतीयों की ट्रैवल लिस्ट में थाईलैंड जरूर शामिल रहता है। सिंगल से लेकर शादीशुदा लोग इस देश में आना पसंद करते हैं। आईआरसीटीसी भी हर महीने थाईलैंड के हर तरह के पैकेज लॉन्च करता रहता है। अगर आप भी अगस्त के महीने में यहां आने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।

अगस्त के लिए IRCTC ने निकाला थाईलैंड का पैकेज

दरअसल आईआरसीटीसी ने थाईलैंड को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसका नाम THAI TREASURES TOUR EX-PORT BLAIR (EHO044) है। ये खास पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज की शुरुआत 12 अगस्त को पोर्ट ब्लेयर से होगी। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता होते हुए आप बैंकॉक पहुंचेंगे। पैकेज में आप फ्लाइट में यात्रा इकोनॉमी क्लास के टिकट से करेंगे। बाद में वापसी भी आप बैंकॉक से कोलकाता होते हुए पोर्ट ब्लेयर आएंगे।

Thailand Package

Thailand Package

थ्री स्टार होटल में होगी रहने की व्यवस्था

इस पैकेज में आपको थ्री स्टार होटल में ठहराया जाएगा। पैकेज में आपको तीनों टाइम का खाना मिलेगा, जिसमें 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर शामिल है। थाईलैंड के इस पैकेज में आप पटाया और बैंकॉक को कवर करेंगे। इस पैकेज में आपको पटाया में कोरल द्वीप यात्रा के साथ अलकज़ार शो, बैंकॉक में मरीन पार्क के साथ सफारी वर्ल्ड और गोल्डन बुद्धा और मार्बल बुद्धा के साथ आधे दिन का बैंकॉक सिटी टूर कराया जाएगा। इस पैकेज में 65 साल तक के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। इसके अलावा बैंकॉक से पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड भी मदद के लिए साथ में रहेगा। पैकेज की प्राइस में 5 फीसदी जीएसटी भी शामिल है।

थाईलैंड पैकेज पर कितना आएगा खर्चा ?

अब आपको बताते हैं कि आईआरसीटीसी ने थाईलैंड के इस पैकेज की कितनी प्राइस रखी है। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ अकेले के लिए बुक करते हैं, तो आपको 64,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर कोई दो या तीन लोग इस पैकेज को शेयरिंग कर बुक करते हैं, तो उन्हें 57,700 रुपए देने होंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए प्राइस 55,800 रुपए से 50,900 रुपए के बीच रखी गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कर पाएंगे। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article