यात्रा

IRCTC Thailand Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में गर्लफ्रेंड संग घूमे थाईलैंड, 6 दिन के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Thailand Package: ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है। लखनऊ से बैंकॉक आना-जाना थाई एयर एशिया की फ्लाइट से रहेगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Thailand Package: आईआरसीटीसी ने थाईलैंड के लिए निकाला एयर टूर पैकेज।

IRCTC Thailand Package: हमारे देश के आसपास घूमने (Travel) के कई सारे ऐसे देश हैं, जहां ज्यादातर भारतीय लोग (Indian) घूमने के लिए जरूर जाते हैं। घूमने के लिए एक ऐसा ही देश है थाईलैंड (Thailand), जहां भारतीय बहुत जाते हैं। थाईलैंड बेहद सुंदर (Thailand Tourist Places) और सस्ता देश और यही वजह है कि भारतीय लोग यहां काफी घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी अगले महीने यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप थाईलैंड के 2 सुंदर शहर घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SPARKLING THAILAND EX LUCKNOW (NLO08A) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप बैंकॉक और पटाया घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 8 और 13 तारीख को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा।

टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर

ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है। लखनऊ से बैंकॉक आना-जाना थाई एयर एशिया की फ्लाइट से रहेगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में 80 साल तक की उम्र के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में 5 फीसदी जीएसटी भी शामिल है। वहीं इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। साथ ही इस पैकेज में आपको आईआरसीटीसी का एक टूर मैनेजर भी मिलेगा।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 69,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 60,300 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 55,200 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 51,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article