यात्रा

IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी के इस 7 दिन के पैकेज में घूम आएं राजस्थान के ये 4 सुंदर शहर, फ्लाइट समेत शामिल हैं ये चीजें

IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू, उदयपुर घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है।

Image

IRCTC Rajasthan Package: राजस्थान को लेकर आईआरसीटीसी का एयर टूर पैकेज।

IRCTC Rajasthan Package: राजस्थान (Rajasthan) की गिनती देश की उन राज्यों में होती है, जहां आपको घूमने (Travel) के एक से बढ़कर और सुंदर ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप भी साल के आखिरी महीने में राजस्थान घूमने का प्लान (Travel Plan For Rajasthan) बना रहे हैं, तो ये खबर आपको बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने दिसंबर महीने में राजस्थान को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Rajasthan Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप राजस्थान के कई सुंदर-सुंदर शहर घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम GOLDEN SANDS OF RAJASTHAN (SHA20) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू, उदयपुर घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है। हैदराबाद से उदयपुर और जोधपुर से हैदराबाद इंडिगो की एयरलाइंस से होगा। ये एयर टूर पैकेज 4 दिसंबर को हैदराबाद से शुरू होगा।

एयर टूर पैकेज में मिलेगा 6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर और 1 लंच

इस एयर टूर पैकेज के तहत आप 1 रात उदयपुर, 2 रात माउंट आबू, 2 रात जैसलमेर और 1 रात जोधपुर में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर और 1 लंच मिलेगा। एसी बस से घुमाया जाएगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। पूरे टूर पैकेज के दौरान आईआरसीटीसी की टूर एस्कॉर्ट सर्विस भी मिलेगी।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 54,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 41,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 40,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 33,150 रुपए, बेड नहीं लेने पर 31,400 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 21,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article