IRCTC Shirdi Package: शिरडी (Shirdi) श्री साईं बाबा (Shri Sai Baba) का प्रसिद्ध मंदिर (Temple) है। देशभर से भक्त यहां आते हैं। शिरडी में श्री साईबाबा को हिंदू और मुस्लिम दोनों अनुयायियों द्वारा बहुत श्रद्धा के साथ माना जाता था। अगर आप भी दिसंबर (December) के महीने में यहां आने का प्लान (Travel) बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने शिरडी को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Shirdi Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां आ सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DELHI-SHIRDI FLIGHT PACKAGE (NDA11) है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन की है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 2 और 9 यानी 2 दिसंबर और 9 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है। दिल्ली से शिरडी आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या है 10
इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 10 है। इस एयर टूर पैकेज के तहत आप एक रात एसी कमरे में रहेंगे। शिरडी-शिंगणापुर आना जाना एसी गाड़ी से रहेगा। मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 1 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आप शिरडी घूम पाएंगे।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 19,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 17,300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 17,100 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 16,500 रुपए, बेड नहीं लेने पर 15,450 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 14,700 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
