IRCTC Vaishno Devi Package: श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) जी के पवित्र तीर्थस्थल की तीर्थयात्रा सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है। देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने श्री माता वैष्णो देवी को लेकर एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT (NDR010) है।
ये ट्रेन टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये ट्रेन टूर पैकेज इसी महीने की 29 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। इस ट्रेन टूर पैकेज में आप श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शन कर पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार टिकट से दिल्ली से कटरा आना-जाना होगा।
टूर पैकेज में शामिल है 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर
ट्रेन टूर पैकेज के तहत आप एक रात कटरा में एसी होटल में रहेंगे। इसके अलावा ब्रेकफास्ट की बात करें तो इस ट्रेन टूर पैकेज में 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर मिलेगा। इस पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
इस ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 9,145 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 7,660 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 7,290 खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,055 रुपए और बेड नहीं लेने पर 5,560 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
