IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको जम्मू, कटरा, वैष्णो देवी की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'MATARANI DARSHAN WITH PATNITOP' रखा गया है।
8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 10 मार्च 2026 को रात 11:55 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12331 Himgiri Express से सफर शुरू होगा। अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा करीब 51 किलोमीटर (लगभग 1.5 घंटे) का सफर तय करके कटरा पहुंचाया जाएगा। होटल में चेक-इन के बाद शाम का समय आपके पास फ्री रहेगा, अपनी मर्जी से घूम सकते हैं या आराम कर सकते हैं। रात का खाना और ठहराव कटरा में ही होगा।
अगली सुबह नाश्ते के बाद माता के दर्शन के लिए माता वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना होंगे। यात्रा की शुरुआत कटरा के बेस कैंप बाणगंगा से होती है और करीब 12 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। अगर पैदल नहीं जाना चाहते तो पोनी, पालकी या हेलीकॉप्टर का विकल्प भी है (खर्चा अलग से)। समय मिला तो भैरवनाथ मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। शाम तक वापस कटरा लौट आएंगे। डिनर और रात का ठहराव कटरा में ही रहेगा।
पटनीटॉप के लिए रवाना होंगे। कटरा से करीब 95 किलोमीटर (3-4 घंटे) की ड्राइव पर स्थित पटनीटॉप एक मशहूर हिल स्टेशन है, जो लगभग 2024 मीटर की ऊंचाई पर खूबसूरत पठार पर बसा है। यहां नाग मंदिर, पडोरा एन्क्लेव और पटनीटॉप पार्क जैसी जगहें घुमाई जाएंगी।
दोपहर में सनासर के लिए निकलेंगे, जो पटनीटॉप से करीब 20 किलोमीटर दूर है। सनासर एक कटोरे के आकार की हरी-भरी घाटी है, जो ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है। यहां आप पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। झील और घास के मैदानों के ऊपर उड़ान भरने का अनुभव काफी शानदार होता है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 37670 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 21700 और 17735 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 9055 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHR126 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8595936690, 8100829002 संपर्क कर सकते हैं।
