यात्रा

IRCTC North India Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें उत्तर भारत ये तीन बड़े शहर, 6 दिन में खर्च होंगे बस इतने कम रुपए

North India IRCTC Package: उत्तर भारत में घूमने के लिए हिल स्टेशंस के अलावा भी बाकी कई जगह मौजूद हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। आईआरसीटीसी ने अगस्त महीने के लिए एक पैकेज निकाला है, जिसमें आप उत्तर भारत के तीन शहर को कवर कर सकेंगे।

Image

IRCTC North India Package: अगस्त में आईआरसीटीसी के पैकेज से घूमें उत्तर भारत।

IRCTC North India Package: घूमने के लिए यूं तो सभी महीने खास होते हैं, लेकिन काफी लोग अगस्त के महीने में घूमना पसंद करते हैं। घूमने के लिए लोगों की अपनी अलग-अलग पसंद होती है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, सभी जगहों पर घूमने के लिए शानदार जगह मौजूद हैं। काफी लोग घूमने के लिए उत्तर भारत भी खूब आते हैं। उत्तर भारत में ही देश की राजधानी दिल्ली है, जिसे देखने के लिए देशभर से लोग उत्तर भारत घूमने के लिए आते हैं। दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में घूमने की कई शानदार जगह मौजूद हैं, जहां आपको घूमने के लिए पक्का जाना चाहिए।

ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह

उत्तर भारत के लिए IRCTC का पैकेज

अगर आप अगस्त के महीने में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप बिना सोचे उत्तर भारत का प्लान कर सकते हैं। आप आईआरसीटीसी का पैकेज लेकर भी घूमने का प्लान कर सकते हैं। अगस्त महीने के लिए आईआरसीटीसी ने उत्तर भारत को लेकर एक बढ़िया एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप उत्तर भारत के तीन बड़े शहर घूम सकते हैं। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।

Delhi

Delhi

IRCTC पैकेज में घूमें आगरा, दिल्ली और जयपुर

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम GOLDEN TRIANGLE FLIGHT PACKAGE-DELHI-JAIPUR -AGRA है। ये पूरा पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 23 अगस्त को कोच्चि से होगी। इस पैकेज में आप देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही यूपी के सबसे फेमस शहर आगरा और राजस्थान की राजधानी जयपुर घूम सकेंगे। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप कोच्चि से दिल्ली पहुंचेंगे। फ्लाइट का टिकट इंडिगो एयरलाइंस के इकोनॉमी क्लास का रहेगा।

Jaipur

Jaipur

पैकेज में शामिल है सुबह का नाश्ता और रात का खाना

इस पैकेज में आप 2-2 रात दिल्ली और जयपुर और 1 रात आगरा में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इसमें आपको 5 दिन का ब्रेकफास्ट और 5 दिन का डिनर दिया जाएगा। एसी गाड़ी से आपको घुमाने के साथ साइट सीट भी कराया जाएगा। आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी इस पैकेज में शामिल है। साथ ही टोल, पार्किंग, ड्राइवर अलाउंस और पैकेज में शामिल सभी तरह के टैक्स शामिल है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से पैकेज को करें ऑनलाइन बुक

अगर आपको ये पैकेज पसंद है और आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो अकेले बुक करने पर आपको 56,250 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को शेयर कर बुक करते हैं तो उन्हें 41,900 रुपए प्रति यात्री देने होंगे। इसके अलावा तीन लोगों के लिए इस पैकेज का प्राइस 40,700 रुपए रखा गया है। बात अगर बच्चों की करें तो इस पैकेज की प्राइस 38,100 रुपए से 18,700 रुपए के बीच रखी गई है। इस पैकेज का बुकिंग कोड (SEA01) है। आप ऑनलाइन इस पैकेज को बुक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं अगर आप ऑफलाइन से इस पैकेज को बुक कराना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस पर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article