देश

North Block Fire: नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, सांसद मिलिंद देवरा ने ट्वीट की फोटो

North Block Fire: दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके में स्थित नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने की सूचना है। दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

Image

नॉर्थ ब्लॉक के पास लगी आग

North Block Fire: देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित उच्च सुरक्षा वाले प्रशासनिक केंद्र नॉर्थ ब्लॉक के पीछे सोमवार को अचानक घना धुआं उठता देखा गया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में कंफर्म हो गया कि नॉर्थ ब्लॉक में आग लगी थी। इस घटना का फोटो सांसद मिलिंद देवरा ने एक्स पर शेयर किया था।

दिल्ली के रायसीना हिल्स में स्थित नॉर्थ ब्लॉक में कभी केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) और अन्य प्रमुख कार्यालय हुआ करते थे। जिसे अब शिफ्ट कर दिया गया है। यह संसद और राष्ट्रपति भवन के पास है।

दमकल विभाग अलर्ट, गाड़ियां मौके पर रवाना

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) तुरंत हरकत में आ गई है। दमकल विभाग को हादसे के संबंध में कॉल प्राप्त हुई है, जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

सांसद मिलिंद देवरा ने इस घटना की एक फोटो शेयर कर कहा, "संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठते देखा। ऐसा लगता है कि वहां आग लगी है। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से कार्रवाई कर रही होंगी।

नॉर्थ ब्लॉक में कहां लगी आग?

मिली जानकारी के अनुसार नॉर्थ ब्लॉक की छत पर AC के बॉयलर में आग लगी थी। वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक शार्ट सर्किट की वजह से एक बॉयलर में आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। फायर विभाग ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि आग बुझा दी गई है, अंदर कुछ तोड़-फोड़ का काम चल रहा था; आग छोटी थी, कोई हताहत नहीं हुआ।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article