IRCTC North India Package: हमारे देश भारत में घूमने की जगहों की कोई कमी नहीं है। जितनी ज्यादा जगहों को हम एक्सप्लोर करेंगे, उतनी ही ज्यादा और नई-नई जगह हमें देखने को मिलेंगी। उत्तर भारत के सभी राज्यों में घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मौजूद हैं। देश के कोने-कोने से टूरिस्ट उत्तर भारत की इन सुंदर-सुंदर जगहों को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। आईआरसीटीसी भी उत्तर भारत के लिए कई तरह के पैकेज लॉन्च करता रहता है। उत्तर भारत को लेकर आईआरसीटीसी ने अगस्त महीने के लिए एक पैकेज निकाला है, जिसमें आप 5 जगहों को कवर करेंगे।
IRCTC के पैकेज से घूमें उत्तर भारत के ये 5 फेमस शहर
NORTH INDIAN HERITAGE EX TRIVANDRUM नाम का आईआरसीटीसी का पैकेज 23 अगस्त को त्रिवेंद्रम से शुरू होगा। 6 रात और 7 दिन के इस पैकेज में आप देश की राजधानी दिल्ली के साथ आगरा, अमृतरसर, चंडीगढ़ और मथुरा घूम पाएंगे। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा, जिसमें आप पहले त्रिवेंद्रम से अमृतसर और फिर बाद में दिल्ली से त्रिवेंद्रम आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। फ्लाइट का टिकट आपको इकोनॉमी क्लास का मिलेगा। वहीं पैकेज में कुल 29 सीटों की संख्या है।

North India Package
टूर एस्कोर्ट सर्विस भी पैकेज में है शामिल
आईआरसीटीसी के इस नॉर्थ इंडिया वाले पैकेज में आप 2 रात दिल्ली, 2 रात अमृतसर और 1-1 रात मथुरा और चंडीगढ़ में रहेंगे। इसके अलावा शेयरिंग बेसिस पर आपको एसी गाड़ी से साइट सीन और घुमाया जाएगा। पैकेज में टूर एस्कोर्ट सर्विस भी शामिल है। साथ ही ड्राइवर अलाउंस, टोल पार्किंग और पैकेज में शामिल सभी तरह के टैक्स पैकेज की प्राइस में शामिल है।
आईआरसीटीसी ने पैकेज की कितनी रखी है कीमत ?
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की प्राइस को काफी कम रखा है। तीन लोग अगर शेयर कर इस पैकेज की बुकिंग कराते हैं, तो उन्हें 40,570 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों पर इस पैकेज का प्राइस 43,540 रुपए प्रति यात्री है। इसके अलावा अगर आप इस पैकेज को अकेले के लिए बुक करते हैं, तो आपको 55,160 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप बच्चों को लेकर इस पैकेज में जाते हैं, तो इसके लिए पैकेज की प्राइस 34,100 रुपए से 25,990 रुपए के बीच है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ नियम पर आधारित है। पैकेज को आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। पैकेज का बुकिंग कोड (SEA46) है। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा।
